गुजरात चुनाव 2022: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान और यूसुफ पठान ने डाले वोट, लोगों से मतदान करने की अपील
गुजरात चुनाव के आखिरी चरण में पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और इरफान पठाने ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोटिंग की। इस दौरान उनहोंने लोगों से वोट देने की अपील की है।

गुजरात में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान चल रहा है। भारी संख्य़ा में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान और इरफान पठान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ वडोदरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान ने कहा कि मैं लोगों से मतदान करने की अपील करता हूं।
Recommended Video
Gujarat Elections 2022: PM Modi के बारे में बात करते हुए भावुक हुए Somabhai Modi | वनइंडिया हिंदी
इरफ़ान पठान ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है। मुझे पता चला है कि अब तक केवल 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घर से बाहर निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारा देश एक महाशक्ति बन सकता है। हमारे पास युवा और क्षमता है।
यह भी पढ़ें- 'चुनाव में दखल ना दें वर्ना.....' नेशनल कांफ्रेंस का अध्यक्ष बनते ही फारूक ने सरकार और सेना को दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications