14 दिसंबर को मतदान करने गुजरात जाएंगे PM मोदी, जानिए कहां के हैं वोटर?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान करने गुजरात जाएंगे। पीएम मोदी यहां अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि पीएम मोदी कहां के वोटर हैं? वाराणसी से सांसद पीएम मोदी का वर्तमान आवास 7 लोक कल्याण मार्ग है लेकिन उनका पैतृक आवास गुजरात में है।

पीएम मोदी की मां, हीराबेन गांधी नगर की वोटर हैं लेकिन पीएम मोदी अहमदाबाद के वोटर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 14 दिसंबर को अहमदाबाद में अपने मताधिकार का प्रयोग करने जाएंगे जहां वो रानिप बूथ केंद्र पर मतदान करेंगे। बता दें कि 14 दिसंबर को मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात के 14 जिलों की सीटों पर मतदान होने हैं।
बता दें कि 22 साल से गुजरात में शासन कर रही भाजपा को एक और बार जीत दिलाने के लिए पीएम मोदी ने इस चुनाव में जीतोड़ मेहनत की है। 25 अक्टूबर से मंगलवार शाम चुनाव प्रचार खत्म होने तक पीएम मोदी ने गुजरात में 34 रैलियां की है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी ने 30 रैलियां को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications