Gujarat News: गुजरात में बड़ी ड्रग्स तस्करी नाकाम, कोस्ट गार्ड और ATS ने 2 पाकिस्तानी किए गिरफ्तार!

Gujarat News: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अरब सागर के रास्ते भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और गुजरात एटीएस (ATS) ने एक संयुक्त हाई-सी ऑपरेशन में करोड़ों रुपये की ड्रग्स के साथ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास पोरबंदर तट के करीब अंजाम दी गई। आइए जानते हैं इस बड़े ऑपरेशन की पूरी डिटेल क्या है।

Indian Coast Guard

कितना नशीला पदार्थ हुआ बरामद

खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन में अब तक 200 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध नशीले पदार्थ (नारकोटिक्स) बरामद किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, जब्त की गई खेप की मात्रा और उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत और भी बढ़ सकती है। पकड़ी गई ड्रग्स की खेप को आज पोरबंदर जेट्टी लाया जा रहा है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया और विस्तृत जांच की जाएगी।

दो विदेशी नागरिक हिरासत में, पाकिस्तानी नाव का शक

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। सूत्रों के मुताबिक ये पाकिस्तानी नागरिक हो सकते हैं, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इनके ईरानी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल इन तस्करों से गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि ड्रग्स की यह खेप कहां से आई थी और इसे भारत में कहां सप्लाई किया जाना था।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क खंगाल रही एजेंसियां

अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन समुद्र के बीच काफी चुनौतीपूर्ण रहा। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बड़े स्मगलिंग नेटवर्क के पीछे छिपे आकाओं की पहचान करने में जुटी हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इन तस्करों का कोई स्थानीय संपर्क (Local Contact) भी था।

गुजरात का समुद्री तट पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के निशाने पर रहा है, लेकिन कोस्ट गार्ड और एटीएस की सक्रियता से लगातार ऐसी कोशिशों को विफल किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+