VVPAT के पेपर ट्रेल की मिलान EVM के वोटों से कराए जाने संबंधी कांग्रेस की अर्जी SC में खारिज
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में कल दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस आज सुप्रीम कोर्ट गई। गुजरात की कांग्रेस इकाई के सचिव ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी कि चुनाव आयोग को यह निर्देश दिए जाएं कि कम से कम 25 फीसदी VVPAT मशीनों के पेपर ट्रेल ईवीएम मशीनों से मैच कराए जाएं। इस मामले की सुनवाई 2 बजे से शुरु हुई। हालांकि कांग्रेस की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। बता दें कि कांग्रेस की ओर से इस मामले में कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी अदालत में पक्ष रखा। कांग्रेस ऐसी पहली पार्टी है जिसने यह मांग उठाई थी कि VVPAT के पेपर ट्रेल का मिलान EVM के वोटों से कराया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि...
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो चुनाव आयोग के अधिकार के इस्तेमाल में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह केवल एक पार्टी की आशंका को दूर करने के लिए हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कांग्रेस की याचिका में कोई योग्यता नहीं मिल पाई है, और कहा कि गुजरात कांग्रेस चुनाव सुधारों के लिए एक याचिका दायर कर सकती है।

EVM में गड़ूबड़ी की शिकायत
गुजरात विधानसभा के दौरान भी कई जगहों से ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें सामने आईं। पहले ही चरण में 800 से ज्यादा ईवीएम और वीवीपीएटी में गड़बड़ी पाई गई। सूरत में मतदान के दिन इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण के लिए 26,865 ईवीएम और 24,689 कंट्रोल यूनिट व वीवीपीएटी का आवंटन किया गया था।

हार्दिक पटेल ने भी किए सवाल
जिसमें 164 ईवीएम, 714 वीवीपीएटी और 225 कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी पाई जाने की खबर है। दूसरे चरण में भी कई जगहों पर ईवीएम में शिकायत पाई गईं। इससे पहले उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में कई जगह ईवीएम पर सवाल उठाए गए थे। गुजरात में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं।

बैलेट पेपर से हो चुनाव
ईवीएम की विश्वसनीयता पर राजनीतिक दल काफी समय से सवाल उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव और मायावती ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए थे। बहुजन समाज पार्टी और दूसरे दलों ने संसद में भी इसको लेकर हंगामा किया था। विपक्षी दल लगातार ये मांग करते रहे हैं कि चुनाव ईवीएम से ना होकर बैलेट पेपर से हो।












Click it and Unblock the Notifications