Gujarat Assembly elections 2017 : मोदी की नोटबंदी में हिंदुस्तान के सारे चोरों ने काला पैसा सफेद कर दियाः राहुल

अहमदाबाद। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अपनी गुजरात यात्रा के दूसरे दिन बनासकांठा पहुंचे और सोशल मीडिया पर कांग्रेस का कैंपेन संभाल रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, इस दौरान अपने पीडी ट्वीटस पर सफाई भी दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा राजनीतिक मुद्दों पर जो ट्वीट किए जाते हैं, उनकी लाइन वो खुद लेते हैं, उन्होंने ये भी बताया कि जन्मदिन या दूसरे रूटीन ट्वीट्स उनकी टीम ही करती है। मालूम हो कि बीते दिनों राहुल गांधी के कई ट्वीटस पर बीजेपी ने जमकर चुटकी ली थी। जिसके बाद राहुल गांधी विरोधियों का करारा जवाब देते हुए अपने पालतू कुत्ते की तस्वीर पोस्ट की थी। उसके बाद से लगातार राहुल गांधी के ट्वीटस चर्चा में हैं।

Pidi tweets पर बोले राहुल गांधी-असली लाइन में लेता हूं

जानिए उन्होंने आज क्या-क्या किया...

  • गुजरात के बनसकांठा में आयोजित चुनावी रैली में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी अभियान पर भी निशाना साधा, राहुल बोले- मोदी जी की नोटबंदी में हिंदूस्तान के सारे चोरों ने अपना सारा कालाधन सफेद कर लिया।
  • रविवार को बनासकांठा में पाटीदार नेताओं ने अपने समाज की टोपी पहना कर सम्मान भी दिया। राहुल गांधी को युवकों ने जो टोपी पहनाई उस पर 'जय सरदार जय पाटीदार' लिखा था।
  • राहुल गांधी से जब बनासकांठा में पूछा गया कि बीजेपी के लोग उनको बुरा बोलते हैं तो उन्होंने कहा कि आपने शिव जी का नाम सुना है, मेरी जो सच्चाई है वो मैं जानता हूं। मेरी निगेटिव इमेज बनने में बीजेपी जितना भी पैसा लगा दे, लेकिन मेरी सच्चाई भी एक दिन लोगों को दिखेगी।
  • इस दौरान राहुल ने गुजरात चुनाव में इस्तेमाल किए जा रहे कांग्रेस के नारे को छोड़ने के बारे में भी बताया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नारे के जवाब में नया नारा देते हुए कहा कि 'मैं विकास हूं' तो हमने विकास पागल हो गया है का इस्तेमाल बंद कर दिया। दरअसल, गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस 'विकास गांडो थयो छे' यानी विकास पागल हो गया है, नारे से बीजेपी सरकार को घेरने का काम कर रही थी. इसके बाद जब पीएम मोदी गुजरात गए तो उन्होंने अपने भाषणों में 'मैं गुजरात हूं, मैं विकास हूं' नारे का इस्तेमाल किया
  • हम सच बोलते हैं और यह सच है कि गुजरात में विकास पागल हो गया है: गुजरात में राहुल गांधी
  • राहुल गांधी ने कहा, "हम आईडियाज पर काम करते हैं। 3-4 लोगों की टीम है। मैं उन्हें सुझाव देता हूं। अगर अच्छा होता है तो उसे ट्वीट किया जाता है। रूटीन वर्क वाले ट्वीट, जैसे- बर्थडे की बधाई, मैं नहीं करता। मैं सिर्फ राजनैतिक मुद्दों पर ट्वीट करता हूं।
  • LIVE: हम बदला नहीं लेंगे, पर गुजरात को बदलेंगे-राहुल गांधी
  • शनिवार को सबसे पहले वो गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर गए और वहां करीब 15 मिनट तक पूजा-पाठ किया और उसके बाद वो अंबाजी मंदिर में भी गए, जहां उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। जिसके बाद बीजेपी ने राहुल पर निशाना साधा कि वो चुनाव के सिलसिले में मंदिर जा रहे हैं, जिस पर कांग्रेस ने पलटवार किया कि पूजा- पाठ केवल मोदी का अधिकार नहीं है।
  • गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं, शनिवार को एक बार फिर राहुल तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+