गुजरात में कांगेस पहले चरण का चुनाव हार चुकी है- नरेंद्र मोदी

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पाटन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कृषि की जानकारी नहीं है। राहुल पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं वह क्या किसानों का दर्द समझेंगे। पीएम ने कहा कि गुजरात में पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस हार चुकी है।

narendra modi

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम किसानों के पास गए, तो हमने कृषि महोत्सव का आयोजन किया, हम अमीरों की मदद करने के लिए नहीं गए थे, हम गरीबों के पास गए। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि कांग्रेस के नेता जो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं वह कभी भी यह नहीं समझेंगे कि गरीबों का दर्द क्या होता है। पीएम मोदी ने कहा कि जब गर्मियां अपने चरम पर थीं तो मैं गुजरात के गांवों में जाता था और लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कहता था, वह किसके बच्चे थे, क्या वह अंबानी के बच्चे थे, नहीं, वह गरीब के बच्चे थे, हम गरीबों के लिए काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+