Gujarat Assembly Election 2017: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उछाला पाक का मुद्दा, कहा- हमारे जवानों के हौसले बुलंद, हर दिन मारते हैं आतंकी

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में सिर्फ राज्य की समस्याएं ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों के मसले भी मुद्दा बन रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों महिलाओं की एक सभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने महिलाओं को सलाह दी थी कि उन्हें घर की समस्याओं को उसी तरह सुलझाना चाहिए जैसे सरकार ने चीन के साथ डोकलाम मसले को हल किया था। अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी पड़ोसी देश का ही मसला गुजरात की एक चुनावी रैली में उछाला है। शुक्रवार को एक चुनावी रैली में गृहमंत्री ने कहा कि 'पड़ोसी देश है पाकिस्तान, पता नहीं क्यों, क्या हो गया हर समय कुछ किच पिच करता ही है। लेकिन हौसला बुलंद है हमारे जवानों का, रोज 2,4,5,6,7 आंतकवादियों को धड़ाधड़ साफ करते जा रहे हैं।' राजनाथ ने कहा कि 'साल 2017 खत्म होने में अभी 1 महीना है और कश्मीर में हमारे जवान 200 से अधिक आतंकवादियों को मार चुके हैं।'

Gujarat Assembly Election 2017: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उछाला पाक का मुद्दा, कहा- हमारे जवानों के हौसले बुलंद, हर दिन मारते हैं आतंकी

खेड़ा जिले में आयोजित इस चुनावी रैली में राजनाथ ने कहा कि 'महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने गुजरात का नाम रोशन किया। आजाद भारत में अगर कोई शख्स है, जिसने दुनिया के के हर कोने में गुजरात का नाम रोशन किया है तो वो हैं नरेंद्र मोदी हैं। मैं कांग्रेससे यह पूछना चाहता हूं कि उन्हें यह मान लेने में दिक्कत क्यों है।'

वहीं एक अन्य रैली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। चुनावी रैली में शाह ने कहा कि 'क्या राहुल गांधी को हिसाब नहीं देना चाहिए?' उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी पूछ रहे थे कि मोदी ने तीन साल में क्या किया? उनके काम का हिसाब मांग रहे थे। सबसे पहला काम हमने यह किया है कि जो बोल सकता है, ऐसा प्रधानमंत्री चुना है। आपने तो नमूना बिठाया था जिसको 10 साल तक किसी ने बोलते हुए नहीं सुना। किसी ने सुना था?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+