मणिशंकर अय्यर के 'नीच आदमी' वाले बयान पर पीएम मोदी ने किए ये 10 पलटवार
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के उस बयान पर करार प्रहार किया है, जिसमें उन्हें 'नीच आदमी' कहा गया था। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूरत में एक चुनावी रैली को पीएम ने आज संबोधित किया।

भाषा का उचित जवाब देंगे
- उन्होंने कहा कि वो हमें चाहे जो बुलाएं- गधा, नीच, गंदी नाली के किड़े ... गुजरात के लोग इस तरह के दुर्व्यवहारिक भाषा का उचित जवाब देंगे।
- उन्होंने कहा कि आप सभी ने मुझे देखा है- मैं मुख्यमंत्री रहा और प्रधानमंत्री हूं। क्या मैंने कोई शर्मनाक काम किया है? जो वे मुझे 'नीच' कह रहे हैं?

हम अपना काम करेंगे
- मोदी ने कहा कि वे मुझे 'नीच' कह सकते हैं- हां, मैं समाज के गरीब वर्ग से हूं और गरीब, दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग के समुदायों के लिए काम करने के लिए अपने जीवन के हर पल बिताऊंगा। वे अपनी भाषा जारी रख सकते हैं, हम अपना काम करेंगे।
- पीएम ने कहा कि मैं भारत के लोगों से कहता हूं - कृपया उन्हें कहने दो जो 'नीच' कहते रहें, हम जवाब नहीं देंगे। हमारे पास यह मानसिकता नहीं है और हम उन्हें अपनी तरफ से बधाई देना चाहते हैं।
- उन्होंने कहा कि हम 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को अपने मतदान से जवाब देंगे।
- पीएम ने बिना नाम लिए कहा कि - कांग्रेस के नेता एक ऐसी भाषा में बोल रहे हैं जो लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। एक कांग्रेस नेता, जिन्होंने सबसे अच्छे संस्थानों में अध्ययन किया है, एक राजनयिक के रूप में कार्य किया, कैबिनेट मंत्री थे, उन्होंने कहा कि मोदी 'नीच' हैं। यह अपमानजनक है।
- उन्होंने कहा कि हां, उन्होंने मुझे 'नीच' कहा लेकिन हमारे मूल्य मजबूत हैं। हमें ऐसे तत्वों से कुछ नहीं कहना है हमारा जवाब मतदान के माध्यम से आ जाएगा। हमें उनसे काफी अपमान मिला है। जब मैं मुख्यमंत्री था तब उन्होंने मुझे अपमानित किया उन्होंने मुझे 'मौत का सौदागर' कहा और मुझे जेल भेजना चाहते थे।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भले नीची जाति का हूं लेकिन काम हमेशा ऊंचे किए हैं,ऊंच-नीच हमारे संस्कार में नहीं, ये आपको मुबारक।
- उन्होंने कहा गुजरात के बेटे के लिए नीच शब्द का इस्तेमाल किया गया।
- पीएम ने कहा कि मणिशंकर को हम जवाब नहीं देंगे, उनके शब्द उन्हीं को मुबारक

पीएम ने बिना नाम लिए कहा कि...

मैं भले नीची जाति का हूं लेकिन ...













Click it and Unblock the Notifications