गुजरात की नवसृजन यात्रा में राहुल गांधी बोले- हमने मनरेगा में पैसे दिए, मोदी जी ने TATA को

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी आज राज्य के 3 दिवसीय दौरे पर गांधीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस की नवसृजन यात्रा के चौथे चरण की शुरूआत की। बता दें कि राहुल का यह दौरा गांधीनगर के चिलोडा सर्किल से शुरु होकर अंबाजी मंदिर तक चलेगा। राहुल इस तीन दिवसीय दौरे में उत्तर गुजरात में होंगे। आज शुरू हुई यात्रा के शुरुआत में राहुल गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इससे पहले गुजरात पहुंच कर पत्रकारों से राहुल ने कहा कि GST घटाया अच्छी बात है। हमें गब्बर सिंह टैक्स नहीं चाहिए, GST गब्बर सिंह टैक्स है। उन्होंने गुजरात पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस तरह का टैक्स नहीं चाहिए। देश में टैक्स की दर एक ही होनी चाहिए।

3 दिवसीय गुजरात दौरे पर राहुल, अक्षरधाम मंदिर में की पूजा

चिलोडा में एक सभा कौ दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अच्छी बात है, कांग्रेस पार्टी और हिन्दुस्तान की जनता ने भाजपा पर दबाव डाला। काफी चीजें 28 फीसदी से 18 फीसदी में डाल दी गई। राहुल ने कहा कि मगर अभी हम खुश नहीं हैं। हिन्दुस्तान को पांच अलग-अलग टैक्स नहीं चाहिए, हमें एक टैक्स चाहिए। GST में ढांचागत बदलाव चाहिए।

गुजरात की नवसृजन यात्रा में राहुल बोले- देश को पांच नहीं एक टैक्स चाहिए, GST में ढांचागत बदलाव की मांग

गुजरात की नवसृजन यात्रा में राहुल बोले- देश को पांच नहीं एक टैक्स चाहिए, GST में ढांचागत बदलाव की मांग

सबारकांठा में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जो सरकार रात 8 बजे यह बताती है कि 4 घंटे बाद नोट बंद हो जाएंगे उसे यह नहीं पता कि जनता के दिल में क्या है? राहुल ने कहा कि GST का मुख्य लक्ष्य यह था कि व्यापारियों की कमर तोड़ दी जाए। इससे सिर्फ 5-6 उद्योगपतियों को फायदा हुआ। हमने मनरेगा को 35,000 करोड़ रुपए दिया, मोदी जी ने टाटा को 35,000 करोड़ रुपए दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+