कल से शुरू होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, टैक्स रेट में हो सकती है कटौती

नई दिल्ली। कल से गुवाहटी में जीएसटी काउंसिल की 23वीं बैठक शुरू होने वाली है। यह बैठक दो दिन चलेगी, 9 नवंबर और 10 नवंबर। दो दिन चलने वाली इस बैठक में काउंसिल जीएसटी को लेकर कई अहम फैसले ले सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक में रोजमर्रा की चीजों पर लगने वाले जीएसटी की दरें घटाई जा सकती हैं। मेकअप के सामान, इलेक्ट्रिक बल्ब और घर बनाने के काम में लगने वाली छोटी-बड़ी चीजों पर लगने वाला जीएसटी 18 फीसदी से घटकर 12 फीसदी तक हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि एसी रेस्तरां में खाना खाने पर भी जीएसटी 18 फीसदी से घटा कर 12 फीसदी किया जा सकता है।

कल से शुरू होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, टैक्स रेट में हो सकती है कटौती

जेटली पहले ही यह इशारा कर चुके हैं कि एसी होटलों पर लगने वाले जीएसटी को घटाया जा सकता है। अगर जीएसटी दर में कटौती की जाती है तो आम आदमी को बाहर भोजन करना सस्ता हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर कारोबारियों को राहत देने के लिए जीएसटी काउंसिल कंपोजिशन स्कीम की सीमा भी बढ़ सकती है। मौजूदा सीमा 1 करोड़ है, जिसे बढ़ाकर 1.5 करोड़ किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+