GST 2.0 Sin Tax: सिगरेट-गुटखा से फास्ट फूड तक, 22 सितंबर से होंगे महंगे! लगेगा 40% सिन टैक्स, क्या है ये?
GST 2.0 Sin Tax: केंद्र सरकार ने जीएसटी (Goods and Services Tax) व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि 22 सितंबर 2025 से नया सिस्टम 'GST 2.0' लागू होगा, जिसमें सिर्फ दो मुख्य स्लैब होंगे - 5% और 18%। इसके साथ ही लग्जरी और सिन गुड्स के लिए एक विशेष 40% टैक्स स्लैब बनाया गया है। अब 12% और 28% वाले स्लैब को खत्म कर दिया गया है और आगे से सिर्फ 5% और 18% की दरें ही लागू होंगी। ये बदलाव आपको 22 सितंबर से देखने को मिलेगा।
जीएसटी काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया है कि कुछ हानिकारक वस्तुओं पर हाई रेट भी लगाया जाएगा। तंबाकू उत्पादों पर 40 फीसदी टैक्स लगाने पर सहमति बनी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये सिन टैक्स क्या होता है, जिसके तहत किन उत्पादों पर 40 फीसदी टैक्स लगेगा।

what is sin tax: सिन टैक्स क्या है?
सिन टैक्स (Sin Tax) एक खास तरह का टैक्स है, जो उन वस्तुओं और सेवाओं पर लगाया जाता है जिन्हें समाज और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इसमें आमतौर पर शराब, तंबाकू, सिगरेट, शूगर वाले ड्रिंक और जुआ जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसका उद्देश्य सरकार के लिए राजस्व जुटाना ही नहीं, बल्कि लोगों को इन आदतों से दूर रखने और इनके अत्यधिक सेवन को हतोत्साहित करना भी है। आसान शब्दों में कहें तो सिन टैक्स एक तरह का "डिस्करेजमेंट टैक्स" है, जिससे लोगों की जीवनशैली पर नियंत्रण और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को कम करने की कोशिश की जाती है।
Goods under 40% sin tax list: क्या-क्या आएगा 40% वाले स्लैब में?
🔹 सुपर लग्जगी गुड्स
🔹 पान मसाला, सिगरेट गुटखा, चबाने वाला तंबाकु, जर्दा,
🔹 एडड शुगर, सभी तरह के एरेटेड वॉटर, कार्बोनेटेड और कैफिनेटेड ड्रिंक, साथ ही नॉन-अल्कोहॉलिक बेवरेजेज
🔹 350cc से ऊपर इंजन वाली मोटरसाइकिलें
🔹 हेलिकॉप्टर और यॉट्स, एयरक्रॉफ्ट पर्सनल यूज वाले
🔹 लग्जरी कार
🔹 फास्ट फूड
हालांकि पान मसाला, सिगरेट, गुटखा, बीड़ी और तंबाकू उत्पादों को अभी 40% में नहीं डाला गया है। इन पर फिलहाल पुरानी दर यानी 28% जीएसटी ही लागू रहेगा, जब तक कि सरकार के लंबित मुआवजे और लोन क्लीयर नहीं हो जाते। जैसे ही ये मुआवजे और लोन क्लीयर हो जाता है, इसे भी 40% स्लैब में डाल दिया जाएगा।
स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच का आनंद लेना भी अब और महंगा हो जाएगा। लग्जरी क्रिकेट टूर्नामेंट और इसी तरह के अन्य खेल आयोजनों के टिकटों पर जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई है। इसकी वजह से आईपीएल टिकट, कैसीनो, रेस क्लब देखना महंगा हो जाएगा।
इन वस्तुओं पर 40% जीएसटी के अलावा अब कोई अलग उपकर या सेस नहीं लगेगा। जीएसटी काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी प्रोडक्ट पर जीएसटी दर 40% तय होती है, तो उस पर अतिरिक्त सेस या सबटैक्स नहीं वसूला जाएगा। हालांकि, यह अभी तय नहीं है कि इन वस्तुओं पर 40% जीएसटी कब से लागू होगा। इसकी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
रोजमर्रा की जरूरतों पर राहत
सरकार ने कई जरूरी और घरेलू इस्तेमाल की चीज़ों पर जीएसटी घटाकर लोगों को राहत दी है।
🔹 बालों का तेल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश और साइकिल -अब सिर्फ 5% जीएसटी (पहले 18%)
🔹 दूध, पनीर और भारतीय ब्रेड (जैसे रोटी, पराठा, नान) - पूरी तरह जीएसटी मुक्त (पहले 5%)
🔹 पैकेज्ड फूड आइटम जैसे नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन और घी - अब सिर्फ 5% टैक्स

हेल्थकेयर और दवाई सस्ती
🔹 33 जीवनरक्षक दवाइयों पर जीएसटी पूरी तरह खत्म (पहले 12%)
🔹 चश्मे और दृष्टि सुधारने वाले गॉगल्स -अब केवल 5% टैक्स (पहले 28%)
ऑटोमोबाइल्स और हाउसिंग सेक्टर को भी फायदा
🔹 सीमेंट -अब 18% टैक्स (पहले 28%)
🔹 छोटी गाड़ियां, 350cc तक की मोटरसाइकिलें, तीन पहिया वाहन -अब सिर्फ 18% (पहले 28%)
🔹 बसें, ट्रक और एम्बुलेंस -18% टैक्स स्लैब में
🔹 ऑटो पार्ट्स - अब सभी पर एक समान 18% जीएसटी
क्यों है खास GST 2.0?
यह 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है। रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स घटाकर घर-घर के खर्च कम करने की कोशिश। लग्जरी और हानिकारक प्रोडक्ट्स पर भारी टैक्स लगाकर संतुलन बनाए रखने का प्रयास। कुल मिलाकर, GST 2.0 से आम जनता को राहत मिलेगी और सरकार का मकसद टैक्स सिस्टम को आसान बनाना और खर्चों को कम करना है।












Click it and Unblock the Notifications