Begusarai Lok Sabha: ‘आपके क्षेत्र में विकास हुआ है, क्या लाभ मिला है, वह पता नहीं, वोट मोदी को देंगे’

Lok Sabha Chunav 2024: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए सियासी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। सत्तारूढ़ दल जनता को लुभाने के लिए विकास कार्यों का हवाला दे रही है। वहीं विपक्षी नेता प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए सियासी रोटी सेंकने में जुटे हुए हैं।

चुनावी दांव पेंच के बीच मतदाताओं के मूड को खंगालने वन इंडिया हिंदी की टीम बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट पहुंची। ग्राउंड पर हालात जानने के लिए विभिन्न लोगों (छात्र नेता, महिला संगठन, आम अदमी, वरिष्ठ नेता आदी) से बात की। इस दौरान कई रोचक बातें सामने आई हैं। जो वन इंडिया हिंदी की 'क्या माहौल है?' सीरीज़ में पढ़ने को मिला।

Ground Report On Lok Sabha Chunav 2024 Begusarai kya mahaul hai bihar news in hindi

बेगूसराय लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली मटिहानी विधानसभा में वन इंडिया के संवाददाता ने कई लोगों से, राम कुमार सिंह पेशे से एक दुकानदार हैं। उनसे सवाल किया गया है कि आपके सांसद कौन हैं, उन्होंने बताया गिरिराज सिंह, क्षेत्र में विकास हुआ है? इस सवाल के जवाब में विकास तो कुछ खास नहीं हुआ है।

आपको स्थानीय सांसद से कुछ लाभ मिला है, उन्होंने कहा नहीं आज तक कभी क्षेत्र में दौरा तक नहीं किये। सिर्फ़ चुनाव के वक्त ही आये थे, उसके बाद से दर्शन दुर्लभ है। सांसद से ख़ुश है या ना ख़ुश हैं। राम कुमार सिंह ने कहा सांसद से संतुष्ट तो नहीं है।

क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है, आपको कोई लाभ नहीं मिला है। सांसद से खुश नहीं हैं। तो क्या इस बार बदलाव का सोच रहे हैं। इस सवाल पर कहा कि कुछ भी हो जाए वोट मोदी को देंगे, कमल खिलाएंगे। जब आपको कोई फायदा नहीं मिला तो फिर ऐसा क्यों?

इस सवाल के जवाब में राम सिंह ने कहा कि मोदी जी ने कुछ नहीं किया, ये कैसे बोल दें, उन्होंने हिंदू समुदाय को नई पहचान दी है। देश में हिंदु उनकी वजह से सुरक्षित हैं। विदेशों में हिंदुस्तान का झंडा लहरा रहा है, विदेशी भारत के मुरीद हैं। राम जी मोदी राज में वापस आ रहे हैं, इसलिए वोट सिर्फ़ मोदी को देंगे।

आपको बता दें कि यह जनता द्वारा कही गई बात है। वन इंडिया हिंदी किसी भी तरह से किसी पार्टी, दल और नेता का प्रचार नहीं करता है। लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राउंड पर मतदाताओं का मूड क्या है, बस वह जानने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+