Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी में स्टेज पर पत्नी को छोड़ PUBG खेल रहा था दूल्हा, TikTok वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। आजकल के युवाओं में एक ऑनलाइन गेम का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, इसका नाम है PUBG। कई युवा PUBG गेम के इतने दीवाने हैं कि उन्हें खुद की भी परवाह नहीं रहती है, न खाने का होश रहता है और न ही पीने का। जानकारी के मुताबिक, कई लोग इस ऑनलाइन गेम की वजह से बीमार भी पड़ रहे हैं। ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां इस गेम की वजह से लोग अपने परिवार से ही बिल्कुल कट जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक TikTok वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी के दौरान ही PUBG खेलने में इतना व्यस्त है कि अपनी दुल्हन की ओर भी ध्यान नहीं दे पाता है।

शादी में PUBG खेलने वाला दूल्हा

शादी में PUBG खेलने वाला दूल्हा

PUBG खेलते दूल्हे का ये TikTok वीडियो उस समय का है जब उसकी शादी हो रही थी। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। शादी में आए मेहमान उन्हें अपना आशीर्वाद और गिफ्ट देने आ रहे हैं। हालांकि दूल्हा इतना व्यस्त है कि उसे इन सबसे कोई मतलब नहीं है। बगल में बैठी अपनी दुल्हन का भी उसे ध्यान नहीं है। वो बस PUBG खेलने में व्यस्त है। वहीं दुल्हन का रिएक्शन भी बिल्कुल अलग सा है। उसे समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या करे। वो बस चुपचाप कभी दूल्हे को तो कभी दूल्हे के मोबाइल को देखने में ही व्यस्त है।

दूल्हे के PUBG खेलने में बिजी होने पर ऐसा था दुल्हन का रिएक्शन

दूल्हे के वायरल TikTok वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने उसे गिफ्ट देने के लिए आता है, लेकिन, दूल्हा गेम में डिस्टर्बेंस से नाराज हो जाता है। वो गिफ्ट नहीं लेकर उसको आगे की ओर धकेल देता है। दूल्हे के PUBG गेम के प्रति व्यस्तता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब का है और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

कई राज्यों में लगातार हो रहा PUBG गेम का विरोध

कई राज्यों में लगातार हो रहा PUBG गेम का विरोध

बता दें कि PUBG एक ऑनलाइन गेम है जो देश के युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस खेल के दीवाने हैं, हालांकि इस गेम का काफी विरोध भी रहा है। यही नहीं कई लोग इसे बैन करने की मांग भी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गुजरात सरकार ने कई शहरों में इसे बैन भी किया। वहीं देश में कई जगह पर PUBG गेम पर बैन लगाने के लिए याचिका दाखिल की गई है।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+