काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, रोड शो में डमरू की गूंज, गंगा आरती, देखें Video
Modi in Varanasi: पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए बीजेपी के चुनावी मिशन पर हैं। पिछले हफ्ते अयोध्या और बनारस के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने काशी का दौरा किया। बाबा विश्वनाथ की नगरी में इस दौरान पीएम के स्वागत की भव्य तैयारियां की गईं। वाराणसी में हो रहे रोड शो के दौरान कई समर्थक झूमते भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान बड़े-बड़े डमरू बजाते हुए भी लोग दिखे।
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सोमवार को भव्य नजारा देखने को मिला। रोड शो के रूट पर पीएम मोदी के काफिले के स्वागत के लिए कई जगह स्वागत मंच बनाए गए। कई जगहों पर शिव-पार्वती बने कलाकार थिरकते दिख रहे हैं। कुछ कलाकर भजनों पर भी झूमते दिखे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के रोड शो का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पीएम के मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह चरम पर देखा गया। करीब ढ़ाई घंटे तक चले रोड शो सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी।
पीएम को रोड को शो के दौरान युवा समर्थक वंदे भारत ट्रेन का मॉडल भी लहराते नजर आए। जब पीएम मोदी का रथ उनके सामने से गुजरा तो पीएम ने उनका अभिवादन किया।
#WATCH | Uttar Pradesh: A large number of people gathered to witness the roadshow of Prime Minister Narendra Modi in Varanasi. pic.twitter.com/WoDqWpSHz8
— ANI (@ANI) May 13, 2024
इस मेगा रोड शो में हर आयुवर्ग के लोग शामिल हुए, बच्चों में भी गजब का उत्साह देखा गया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए भीड़ काफी जद्दोजहद करती दिखी। वहीं दूसरी ओर लोग अपने घरों की छत पर पीएम मोदी के इस भव्य रोड शो को देखने के लिए जुटे दिखे।












Click it and Unblock the Notifications