Grammys 2020: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का दिखा बेहद बोल्ड अंदाज, भड़के यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स
नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं, वजह है उनका वो बोल्ड अंदाज, जो कि उनके चाहने वालों को बिल्कुल भी रास नहीं आया, दरअसल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ ग्रैमी अवार्ड्स शो समारोह में पहुंची थीं।
प्रियंका ने पहला स्टाइलिश सैटिन गाउन
रेड कार्पेट पर जब प्रियंका अपने चार्मिंग पति निक के साथ नजर आईं तो उनके ड्रेस पर हर किसी की निगाहें टिक गईं क्योंकि प्रियंका ने स्टाइलिश सैटिन गाउन पहना हुआ था जो कि डीप फ्रंट ओपन गाउन था जो कि गर्दन से लेकर नाभि तक खुला हुआ था, मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा ने Ralph and Russo का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था।
भड़के यूजर्स ने किए गंदे कमेंट्स
हालांकि हॉलीवुड से जहां उन्हें इस गाउन पर सेक्सी, हॉट जैसे कमेंट मिले वहीं दूसरी ओर भारतीयों की ओर से इस ड्रेस की काफी निंदा की जा रही है, सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका की ड्रेस पर काफी भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं, कई लोगों ने तो ये तक कह दिया कि विदेश जाकर प्रियंका अपने देश का कल्चर-संस्कृति सब भूल गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा हुईं बुरी तरह से ट्रोल
और इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा ट्रोल भी हो रही हैं, मालूम हो कि प्रियंका ने अपने बोल्ड लुक वाली तस्वीर खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो निकल जोनस के साथ हैं, फोटो साझा करते हुए पीसी ने लिखा - ग्रैमीज 2020। मालूम हो कि तस्वीर में निक जोनस से गोल्डन ब्राउन रंग का सूट कैरी किया हुआ है, जिसके साथ मैचिंग टीशर्ट और घड़ी पहनी हुई है, कहना गलत ना होगा कि उनका लुक भी काफी कूल है।
लॉस एंजिलिस में हुआ था आयोजन
मालूम हो कि हर साल ग्रैमी अवार्ड शो का आयोजन किया जाता है, इस बार इसे लॉस एंजिलिस के स्टैपल्स सेंटर में आयोजित किया गया था।
देखें video
View this post on InstagramPriyanka and Nick in the red carpet #priyankachopra #nickjonas
A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on












Click it and Unblock the Notifications