कोरोना कहां से और कैसे आया, क्या इसकी जांच बैठाएगा भारत? मिला ये जवाब

नई दिल्ली। करीब -करीब पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जूझ रही है। भारत भी इस वायरस से बहुत ज्यादा प्रभावित है। 600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और देशभर में बीते एक महीने से लॉकाउन है। इस वायरस की शुरुआत कैसे हुई, इसको लेकर दुनियाभर में कई बातें हैं। भारत में भी इस तरह की बातें हैं कि सरकार इस वायरस की शुरुआत कहां से और कैसे हुई, इसकी जांच कराएगी। इस पर सरकार की ओर से जवाब आया है।

Recommended Video

    Coronavirus : Lockdown 2 के 9 Days, Home Ministry से जानिए कैसा रहा | वनइंडिया हिंदी
    Govt Sources on if India is looking for an investigation into the origin of COVID19

    भारत की इसको लेकर कोई जांच कराने के सवाल पर सरकारी सूत्रों से जवाब मिला है। इसमें कहा गया है कि फिलहाल हम महामारी की चुनौती से जूझ रहे हैं। एक बार यह महामारी खत्म हो जाए और हम इससे उबर जाएं तो जरूर हम इस प्रश्न पर दोबारा विचार कर सकते हैं। यानी भारत सरकार ने इस मामले की इन्वेस्टिगेशन से पूरी तरह से इनकार नहीं किया है।

    बता दें कि चीन के वुहान से ये वायरस शुरू हुआ था। कुछ मुल्क खासतौर से अमेरिका ये कहता रहा है कि कोरोना के फैलने में चीन की कारस्तानी है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत कई दूसरे देश इसे खारिज कर चुके हैं। कोरोना वायरस से दुनिया के करीब 180 मुल्क जूझ रहे हैं। दुनियाभर में अब तक 26,35,716 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। वहीं इससे अब तक 1,84,066 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमेरिका में 47,660 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 25,085, स्पेन में 21,717 और फ्रांस में 21,340 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

    भारत की बात करें तो भारत में भी कोरोना वायरस के मामले दो महीने से लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 21 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 21393 हो गई है और 681 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+