राकेश टिकैत की 40 लाख ट्रैक्‍टर वाली रैली पर बोले तोमर- सरकार अभी भी बातचीत के लिए तैयार

नई दिल्‍ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत में एक बड़ा ऐलान किया है। टिकैत ने कहा कि अबकी बार दिल्ली में 40 लाख ट्रैक्टरों की रैली निकाली जाएगी। इसी को लेकर जब कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Recommended Video

      Rakesh Tikait की 40 Lakh ट्रैक्‍टर वाली रैली पर Narendra Tomar ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
      राकेश टिकैत की 40 लाख ट्रैक्‍टर वाली रैली पर बोले तोमर- सरकार अभी भी बातचीत के लिए तैयार

      कई बार चर्चाएं हो चुकी हैं, अगर उनके पास अब भी उठाने का कोई मुद्दा है, तो हम चर्चा के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि राजस्‍थान के सीकर में 40 लाख ट्रैक्‍टर मार्च का ऐलान करते हुए टीकैत ने कहा था कि 'हमारा अगला आह्वान संसद मार्च के लिए होगा।तोमर ने कहा कि बीते 6 सालों में PM के नेतृत्व में अनेक योजनाओं का सृजन हुआ है इनका लाभ खेती क्षेत्रों को मिलने लगा है।

      सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में किसानों की हालत सुधरेगी और हमारे GDP में खेती का बड़ा योगदान होगा।' तोमर ने कहा कि किसानों के साथ कई बार बातचीत की जा चुकी है। अगर उनके पास कुछ कहने को है तो सरकार दोबोरा सुनने को तैयार है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+