मोदी सरकार में लोगों के बुरे दिन शुरु, रेलवे किराया 14.2 फीसदी बढ़ा

मोदी सरकार के इस फैसले से ट्रेन का सफर महंगा होने के साथ बेकाबू होती महंगाई और भड़केगी। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा इसके पीछे सफाई दे रहे है। उनका कहना है कि यात्री किराये व मालभाड़े में बढ़ोत्तरी यूपीए सरकार के समय से प्रस्तावित है। वहीं मोदी की सरकार पर निशाना साध रहे है। लोग उनके अ च्छे दिन आने वाले है नारे पर कटाक्ष कर रहे हैं तो विरोधी ने एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
रेलवे किराए में की गई ये बढ़ोतरी पिछले 5 सालों में सब से ज्यादा बढ़ोतरी है। वहीं इससे पहले रेल मंत्रालय ने अक्तूबर 2013 में मालभाड़े में 15 फीसदी की भारी बढ़ोत्तरी कर दी थी। इसके पूर्व अक्तूबर 2012 में मालढुलाई पर पहली बार सर्विस टैक्स लगाया गया। वहीं अक्तूबर 2011 में भाड़े में 6 फीसदी से अधिक इजाफा किया गया। रेलवे 32 महीने के भीतर अब तक 30 फीसदी से अधिक मालभाड़े की दरें बढ़ा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications