हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हरियाणा का बुरा हाल, निर्धारित समय से पहले ही बंद हुए स्कूल
चंडीगढ़। उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है बीते शनिवार राजधानी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने पिछले 118 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी सर्दी कुछ ऐसा ही हाल है, ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने ऐलान किया कि 30 और 31 दिसंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने रविवार को दी है। ठंड की पूर्व निर्धारित 1 से 15 जनवरी तक की छुट्टी के बाद अब 16 जनवरी को सभी स्कूल खुलेंगे।

6 राज्यों में जारी हुआ Red Alert
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, विभाग का कहना है कि शीतलहर और कोहरे की मार से जूझ रहे उत्तर भारत के लिए आने वाले दिन और परेशानी भरे ही हैं, उसने 31 दिसंबर, 1 और 2 जनवरी को दिल्ली समेत देश के कुछ राज्यों में हल्की बरसात भी हो सकती है, जिससे तापमान में जोरदार गिरावट होगी, इस दौरान लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है।
Recommended Video
1 और 2 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड में भी नए साल का स्वागत बारिश के साथ होने जा रहा है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में 1 और 2 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है, विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी इलाकों में पाला बढ़ने के आसार हैं, पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश ज्यादा होगी इसलिए यहां के लोगों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद-मुंबई रूट पर दौड़ने को तैयार देश की दूसरी निजी ट्रेन 'तेजस', इस दिन से होगी शुरुआत












Click it and Unblock the Notifications