India Banned Apps: क्या आपके मोबाइल में भी हैं ये ऐप्स? तुरंत हटा दें, सरकार ने कर दिए बैन, देखें लिस्ट
India Banned Apps: केंद्र सरकार ने एक बार फिर डिजिटल स्ट्राइक (Digital Strike) करते हुए 119 चीनी एप्स ( India Bans 119 Chinese Apps) पर बैन लगा दिया है। ऐसे में अगर आपने भी अपने मोबाइल में वीडियो चैट समेत नीचे दिए गए ऐप्स को इंस्टॉल कर रखा है, तो तुरंत हटा दें। क्योंकि, यह ऐप्स आपके लिए सुरक्षित नहीं है। सरकार ने गूगल प्ले स्टोर को इन ऐप्स को हटाने के लिए निर्देश दिए हैं।

मोबाइल से तुरंत हटा दें, सरकार की चेतावनी
प्रतिबंधित ऐप्स में अधिकतर वीडियो और वॉइस चैट जैसे ऐप्स हैं, जो गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टेट थे। इनमें से कुछ ऐप्स के प्ले स्टोर पर दस लाख से ज्यादा डाउनलोड थे। लेकिन, अब केंद्र सरकार ने इन ऐप्स को हटाने का आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन ऐप्स से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा था। सरकार ने यूजर्स को भी चेतावनी दी है कि इन ऐप्स को अपने मोबाइल फोन से तुरंत डिलीट कर दें।
विदेशों से हो रहे हैं ऑपरेट
रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐप्स चीन और हांग कांग से ऑपरेट हो रहे थे। इनके अलावा कुछ ऐप्स सिंगापुर, अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलियाई डेवलपर्स के थे। ये हमारे देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। इन ऐप्स से हमारी निजी जानकारी लीक हो सकती है। ऐसे में केंद्र सरकार ने आईटी एक्ट 69ए के तहत इन पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा इन पर पब्लिक एक्सेस पर रोक लगा दी गई है, यानी यूजर्स इनको डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।
कौन-कौन से ऐप हुए बैन? (India Banned Apps List)
इन ऐप्स में से कुछ नाम, जैसे चिलचैट, चांगऐप और हनीकैम, सामने आए हैं। चिलचैट एक वीडियो चैट और गेमिंग ऐप है, जिसे सिंगापुर की एक कंपनी ने बनाया है। चांगऐप चीन में बना एक ऐप है, और हनीकैम ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी का फोटो और वीडियो ऐप है। भले ही ये ऐप्स अलग-अलग देशों की कंपनियों द्वारा बनाए गए हैं, लेकिन सरकार को आशंका है कि इनका डेटा चीन तक पहुंच रहा था, जिससे हमारी सुरक्षा को खतरा हो सकता था।
पहले भी लगे हैं बैन
ऐसा पहली बार नहीं है कि भारत सरकार ने चीनी ऐप्स पर रोक लगाई है। 2020 में, सरकार ने सैकड़ों चीनी ऐप्स को बंद कर दिया था, जिनमें टिकटॉक और शेयरइट जैसे मशहूर ऐप भी शामिल थे।
बैन हुए ऐप्स से क्या है खतरा?
- डेटा चोरी: ये ऐप्स हमारे फोन से हमारी निजी जानकारी, जैसे कि हमारे मैसेज, फोटो, वीडियो और लोकेशन चुरा सकते थे।
- जासूसी: इस जानकारी का इस्तेमाल हमारी जासूसी करने के लिए किया जा सकता था।
- साइबर हमले: इन ऐप्स का इस्तेमाल हमारे देश पर साइबर हमले करने के लिए भी किया जा सकता था।
आपको क्या करना चाहिए?
- अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी ऐप है, तो उसे तुरंत हटा दें।
- किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से पहले, उसके बारे में अच्छी तरह से जानकारी जुटा लें।
- अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें और किसी भी ऐप को अपनी संवेदनशील जानकारी देने से बचें।
- सिर्फ प्ले स्टोर जैसे भरोसेमंद जगह से ही ऐप डाउनलोड करें।












Click it and Unblock the Notifications