महेश कुमार जैन बने RBI के नए डिप्टी गवर्नर, जानिए कौन हैं ये
नई दिल्ली: भारत सरकार ने आईडीबीआई बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ महेश कुमार जैन को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। इसकी जानकारी वित्त मंत्रालय के एक ऑफिशियल द्वारा ट्विटर के जरिए दी गई। डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विसेज के सेक्रेटरी राजीव कुमार ने बताया कि महेश कुमार जैन को 3 साल के लिए डिप्टी गवर्नर के तौर पर नियुक्त किया गया है।

30 सालों से अधिक का बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव रखने वाले महेश कुमार जैन आईडीबीआई बैंक से मार्च 2017 में जुड़े थे। आरबीआई में गवर्नर उर्जित पटेल के नीचे 3 डिप्टी गवर्नर- बीपी कानूनगो, विरल वी आचार्य और एनएस विश्वनाथन पहले से ही हैं। चौथे डिप्टी गवर्नर के रुप में महेश कुमार जैन भी आरबीआई से जुड़ेंगे।
डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विसेज के सेक्रेटरी राजीव कुमार ने महेश कुमार जैन का प्रोफाइल ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने महेश कुमार जैन के क्वालीफिकेशन और सर्विस से जुड़ी खास बातों का जिक्र किया है। महेश कुमार जैन ने एमबीए, एफआरएम और कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
ये भी पढ़ें: Live: किसान आंदोलन जारी, नागपुर में सड़कों पर बहाया दूध












Click it and Unblock the Notifications