Farmers Protest: 6 जून को पंजाब में थम जाएगा प्रोटेस्ट, आज किसान आंदोलन का है चौथा दिन

नई दिल्ली: कर्जमाफी और कृषि उत्पादों की सही कीमत की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन आज चौथे दिन भी जारी है। 1 जून से शुरू हुए इस आंदोलन के कारण बाजार में सब्जियों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है जबकि आंदोलन के दौरान किसानों ने दूध और सब्जियां सड़कों पर फेंककर अपना विरोध भी जताया है। वहीं आंदोलन तीसरे दिन उग्र हो गया था जब यूपी, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा में जगह-जगह किसानों ने दूध की नदियां सड़कों पर बहा दीं और जाम भी लगाया था।

10-Day Farmers Protest across states Live Updates

किसान आंदोलन का चौथा दिन, पल-पल अपडेट यहां पढ़ें

LIVE Feed
Jun 04, 2018, 4:38 PM IST

एमपी में आम किसान यूनियन के प्रमुख केदार सिरोही का कहना है, 'किसानों को इस आंदोलन का पूरा समर्थन मिला। बड़ी संख्या में किसान अपने गांव से बाहर नहीं निकल रहे
Jun 04, 2018, 4:16 PM IST

पंजाब में 6 जून को खत्म होगी हड़ताल- बीएस राजू, भारतीय किसान यूनियन
Jun 04, 2018, 4:01 PM IST

अब तक आंदोलन शांतिपूर्ण, कई जगह किसान सीधे ग्राहकों को बेच रहे उत्पाद, किसान और सप्लायर्स के बीच विवाद को देखते हुए आंदोलन खत्म करने का लिया फैसला, किसान यूनियन.
Jun 04, 2018, 2:55 PM IST

किसानों द्वारा मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन का कुरुक्षेत्र में मिलाजुला असर
Jun 04, 2018, 12:11 PM IST

नागपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर विरोध, किसानों ने सड़क पर बहाया दूध।
Jun 04, 2018, 9:45 AM IST

किसानों का आंदोलन के कारण कई राज्‍यों में दूध की किल्‍लत, सब्जियों के दाम भी बढ़े, आमजन को हो रही परेशानी
Jun 04, 2018, 9:45 AM IST

मध्‍य प्रदेश के कई स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी में सब्जियों की बिक्री जारी
Jun 04, 2018, 9:19 AM IST

किसान आंदोलन चौथे दिन भी जारी। महाराष्ट्र में व्यापारियों ने कहा-बंद का मामूली असर
Jun 04, 2018, 8:39 AM IST

यूपी के मुरादाबाद में फल और सब्जियां फेंककर किसानों ने जताया विरोध। मेरठ में किसानों ने कमिश्नरी गेट पर फेंका टमाटर।
Jun 04, 2018, 8:39 AM IST

सोनीपत में किसानों ने मुफ्त में बांटी फल और सब्जियां। हरियाणा में कई जगह किसानों ने जाम भी लगाया।
Jun 04, 2018, 8:38 AM IST

अबोहर में किसानों ने सड़कों पर फल और सब्जियां फेंककर जताया विरोध, किसानों की मांग कर्ज माफी और स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+