कादर खान के बेटे सरफराज खान के आरोपों पर बोले गोविंदा- बच्चा है वो

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड के जाने माने एक्टर कादर खान की मृत्यु हो गई। उन्होंने कनाडा के एक अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें लीं। उनकी मृत्यु के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने दुख जाहिर किया जिनमें से एक गोविंदा भी थे। लेकिन इस बात को लेकर कादर खान के बेटे सरफराज ने सवाल उठाया कि जो गोविंदा ट्विटर पर मेरे पिता की मौत का इतना दुख जता रहे हैं और उन्हें अपने पिता के समान बता रहे हैं, उन्होंने कितनी बार मेरे बीमार पिता की खबर ली? यहां तक कि उन्होंने पिता की मृत्यु के बाद भी मुझे एक फोन तक नहीं किया। बॉलीवुड इंडस्ट्री अब ऐसी हो चुकी है, इनकी मानसिकता नहीं बदली जा सकती।

सरफराज के लिए ये क्या बोले गोविंदा

सरफराज के लिए ये क्या बोले गोविंदा

सरफराज की इन बातों के जवाब में अब गोविंदा ने कहा है कि- वो बच्चा है और मैं उसकी बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मुझे मालूम हुआ है कि उसने क्या कहा है। बता दें कि गोविंदा ने कादर खान के साथ कई फिल्मों में काम किया था और उनकी मौत के बाद गोविंदा ने दुख जताते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने कहा था कि कादर खान न सिर्फ मेरे उस्ताद थे बल्कि पिता के समान थे। पुरी फिल्म इंडस्ट्री और मेरा पूरा परिवार उनकी मौत से दुख में है।

एक्टर के साथ गणित के अच्छे जानकार भी थे कादर खान

एक्टर के साथ गणित के अच्छे जानकार भी थे कादर खान

कादर खान कनाडा में बेटे और बहू के साथ रह रहे थे। वे कुछ समय से बीमार थे और डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशल वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वे साजन चले ससुराल, कूली नंबर वन, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, आंखें जैसी कई बॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके हैं। बहुत कम लोग जानते है कि कादर खान गणित से अच्छे जानकार थे।

फिर कभी बेड से उठ ही नहीं पाए कादर खान

फिर कभी बेड से उठ ही नहीं पाए कादर खान

बता दें कि कादर खान सांस की तकलीफ से जूझ रहे थे। इसके अलावा डॉक्टर्स को उनके निमोमिया होने की आशंका भी थी। सरफराज ने बताया कि कुछ समय पहले ही उनके पिता की घुटने की सर्जरी हुई थी और डॉक्टरों ने उन्हें चलने फिरने के लिए कहा था। लेकिन उनकी तबियत यूं बिगड़ी कि वे कभी बेड से उठ ही नहीं पाए।

यह भी पढ़ें- कादर खान के थे तीन मिशन, उनकी मौत के 4 दिन बाद रजा मुराद का बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+