राज्यपाल Vs सरकार : महाराष्ट्र में अब 'प्लेन विवाद', सीएम ठाकरे ने बदला अपना हेलीपैड

Bhagat Singh Koshyari Vs Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच विवादों की फेहरिस्त काफी लंबी है। इस लिस्ट में अब एक और नया 'प्लेन विवाद' शामिल हो गया है, जिसको लेकर तकरार जारी है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड की आधिकारिक यात्रा के लिए राज्य के विमान के इस्तेमाल करने की अनुमति से इनकार कर दिया गया था, जिसके बाद अब सीएम ठाकरे ने भी राजभवन के हेलीपैड को ना बोल दिया है।

Bhagat Singh Koshyari Uddhav Thackeray

राज्यपाल सचिवालय ने सरकार को 2 फरवरी को पत्र लिखा था, लेकिन सरकारी विमान से जाने की अनुमति नहीं मिली। इन सब के बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राजभवन के बजाय महालक्ष्मी कुंडली में हेलीपैड से अपने पालघर जिले के दौरे के लिए उड़ान भरी।

सीएम ने भी बदली अपनी जगह

दरअसल, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जब से वह सीएम बने हैं, हमेशा से राज भवन के हेलीपैड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ठाकरे ने अपनी उड़ान की जगह में बदलाव किया। उन्होंने इस बार महालक्ष्मी रेसकोर्स से उड़ान भरी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने रेसकोर्स का इस्तेमाल अपनी वापसी पर उतरने के लिए भी किया। राजभवन हेलीपैड के बदलाव के कारणों का वरिष्ठ अधिकारी भी जवाब नहीं दे पाए। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ये फैसला सीएम ने लिया है।

बीजेपी ने साधा सरकार पर निशाना

अब महाराष्ट्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस सहित विपक्षी नेताओं ने ठाकरे सरकार के इस कदम को 'बच्चों का व्यवहार' करार दिया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार और राज्यपाल के बीच विधान परिषद की 12 नियुक्तियों सहित कई मुद्दों पर चल रही खींचतान के बीच अब एक और नया विवाद जुड़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+