सुषमा स्वराज को लेकर हुए सवालों के उनके पति ने दिए मजेदार जवाब
स्वराज कौशल से पूछा गया कि आप सुषमा स्वराज को टि्वटर पर फॉलो क्यों नहीं करते हैं तो इस पर स्वराज कौशल ने जवाब दिया कि इसलिए क्योंकि मैं लीबिया या यमन में नहीं फंसा हुआ हूं

सुषमा स्वराज के ट्विटर पर सात मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं लेकिन उनके पति स्वराज कौशल उन्हें टि्वटर पर फॉलो नहीं करते हैं। इस बारे में जब कौशल से एक टि्वटर यूजर ने जब सवाल किया तो उन्होनें ऐसा जवाब दिया कि वो वायरल हो रहा है। अंकू त्यागी नाम के टि्वटर यूजर ने स्वराज कौशल से पूछा कि आप सुषमा स्वराज को टि्वटर पर फॉलो क्यों नहीं करते हैं? इस पर स्वराज कौशल ने जवाब दिया, 'क्योंकि मैं लीबिया या यमन में नहीं फंसा हुआ हूं।' उनके इस मजेदार जवाब पर लोगों ने खूब प्रतिक्रयाएं दी लेकिन कौशल स्वराज यहां भी कहां रुकने वाले थे, उन्होने कुछ और मजेदार जवाब भी दिए।

42 साल से चल रही है हमारी कॉमेडी
हाल ही में एक यूजर ने उनसे पूछा कि आपके और सुषमा स्वराज के पास गजब का सेन्स ऑफ ह्यूमर है। आप दोनों लोग खूब मजेाक करते होंगे? इस पर जवाब मिला, 'यह कॉमेडी पिछले 42 साल से चल रही है।' लक्ष्यनाम के ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि सुषमा स्वराज मैम आज टि्वटर पर सक्रिय नहीं हैं, सब ठीक तो है ना? इस ट्वीट पर स्वराज ने जवाब दिया कि अगर वो ट्वीट नहीं कर रही हैं तो इसका यही मतलब है कि सब ठीक है। सुषमा स्वराज के पति राजनीति की चकाचौंध से दूर ही रहते हैं लेकिन आजकल ट्विटर पर उनकी हाजिरजवाबी की काफी चर्चा है।
पढ़ें- सुषमा स्वराज ने अमेरिकी विदेश मंत्री से फोन पर की बात, कहा आतंकवाद पर दोनों देश साथ












Click it and Unblock the Notifications