सत्यपाल मलिक बोले- कश्मीर को लेकर फेक न्यूज फैला रहे हैं राहुल गांधी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस मांग को खारिज कर दिया है कि विपक्ष के नेताओं को घाटी का दौरा करने की इजाजत दी जाए। राहुल गांधी की तरफ से जम्मू-कश्मीर के हालात पर चिंता जताए जाने पर गवर्नर ने मंगलवार को फिर उन्हें जवाब दिया है। जम्मू-कश्मीर राजभवन ने एक बयान जारी कर कहा है कि विपक्षी पार्टी के नेताओं के दौरे से समस्याएं और बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राज्यपाल ने कहा है कि राहुल गांधी इस मामले पर राजनीति ना करें। इसी बीच राज्यपाल ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, राहुल गांधी जम्मू कश्मीर को लेकर फर्जी खबरें फैला रहे हैं।

राज्यपाल मलिक के कश्मीर निमंत्रण पर राहुल गांधी की ओर से की गई मांग पर अब राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, राहुल गांधी कश्मीर की स्थिति के बारे में संभवतः सीमा पार से फैलाई जा रही फर्जी खबरों का जवाब दे रहे हैं। जबकि कश्मीर में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण बनी हुई है। बयान में कहा गया है किउन्होंने कहा कि राहुल को भारतीय टीवी चैनल्स से अपने-आपको चेक करना चाहिए, जो कश्मीर की सही स्थिति को रिपोर्ट कर रहे हैं।
राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, राहुल गांधी घटना का राजनीतिकरण कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधि मंडल की वजह से जम्मू कश्मीर में माहौल खराब हो सकता है, जिससे आम लोगों को परेशानी होगी। राजभवन की ओर से बयान में कहा गया कि,जैसा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर आने के लिए कई शर्तें रखी हैं, माननीय राज्यपाल ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इस मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।बता दें कि, हाल ही में कुछ विदेशी मीडिया में वीडियो जारी कर दावा किया था कि, घाटी में बड़े पैमाने पर अशांति फैली हुई है। इसके बाद भारत सरकार ने विदेशी मीडिया द्वारा प्रकाशित रिपोर्टों का खंडन किया था।
गौरतलब है कि सोमवार को राज्यपाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता देते हुए कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के लिए वह विमान भेजेंगे। सके बाद राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के राज्य की यात्रा पर आने संबंधी आमंत्रण को मंगलवार को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि उन्हें विमान की जरूरत नहीं है। वह और विपक्ष के अन्य नेता जम्मू-कश्मीर आएंगे। उन्होंने राज्यपाल से लोगों तथा सैनिकों से मुलाकात करने की छूट देने को भी कहा था।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications