महाराष्ट्र: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने BJP को सरकार बनाने का न्योता दिया, इस तारीख तक साबित करना होगा बहुमत

मुंबई: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को सरकार बनाने का न्योता दिया है। बीजेपी को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 11 नवंबर को समय दिया गया है। गौरतलब है कि शिवसेना के साथ सत्ता को लेकर कोई समझौता ना होने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देंवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया था।

Governor Bhagat Singh Koshyari has invited the BJP to form government in Maharashtra

गौरतलब है कि कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने का डर लग रहा है। शिवसेना ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए मुंबई के एक होटल में रखा हुआ है। कांग्रेस भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगा चुकी है। आरोपों के अनुसार, भाजपा ने 25-50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है।

चुनाव पूर्व गठबंधन करने वाली बीजेपी-शिवसेना के बीच सीएम पद के ढाई-ढाई साल के बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी थी। राज्य की 13 विधानसभा का कार्यकाल आज 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले महीने संपन्न विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट में से बीजेपी को सर्वाधिक 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई है। चुनाव पूर्व गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को कुल मिलाकर 161 सीटें मिली हैं।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Verdict: SC के फैसले बाद शिवसेना ने कहा, पहले अयोध्या में मंदिर फिर महाराष्ट्र में सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+