Online Games Ban: 3 तरह के ऑनलाइन गेम्स पर लगेगा बैन, जानें वे कौन से हैं खेल, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Online Games Ban: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि तीन तरह के गेम्स को बैन करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सरकार ने पहली बार एक फ्रेमवर्क तैयार की है।
Online Games Ban: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेम्स को लेकर सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने तीन तरह के ऑनलाइन गेमिंग को बैन करने का फैसला लिया है। सरकार ने कहा कि हम ऐसे गेम्स की अनुमति नहीं देंगे, जिससे लोगों को परेशानी हो। इसलिए हम तीन तरह के गेम्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हमने पहली बार ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एक रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत हम देश में 3 तरह के खेलों की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल जिनमें सट्टेबाजी शामिल है या यूजर्स के लिए हानिकारक हो सकता है और जिसमें लत यानी एडिक्शन हो। ऐसे गेम्स को हमने बैन करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि इन तीन तरह के गेम्स की अनुमति नहीं देंगे। सट्टेबाजी, हार्मफूल और एडिक्शन इन तरह के गेम्स को बैन करेंगे। हालांकि राजीव चंद्रशेखर ने उन खेलों के नामों की लिस्ट जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले आए हैं, जिससे बच्चे या उनके माता-पिता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
इससे पहले सरकार ने पबजी और टिक टॉक को बैन कर दिया था। हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया था। यूपी पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगड़ से शाहनवाज खान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से बच्चों और युवाओं का धर्म परिवर्तन करवाने का कथित रैकेट चला रहा था।
वहीं, इससे पहले चीन में बच्चों के ऑनलाइन गेम्स पर बहुत ही सख्त फैसला लिया गया था। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की सरकार ने तय कर दिया था कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे हफ्ते में 3 घंटे से ज्यादा ऑनलाइन गेम्स नहीं खेल पाएंगे।
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन गेमिंग एप से धर्मांतरण, खेल-खेल में ऐसे बना देते थे मुसलमान, लालच देकर ब्रेनवॉश की कोशिश












Click it and Unblock the Notifications