ऑनलाइन गेमिंग एप से धर्मांतरण, खेल-खेल में ऐसे बना देते थे मुसलमान, लालच देकर ब्रेनवॉश की कोशिश
Online Gaming app Conversion: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे तरीके का भंडाफोड़ किया है जिसमें एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए बच्चों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया और इस्लाम कबूल करने का लालच दिया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसमें कथित तौर पर एक ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन के माध्यम से हिंदू और गैर मुस्लिम नाबालिगों को टारगेट कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए ब्रेनवॉश किया गया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपी महाराष्ट्र के ठाणे से फरार है और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी है। चलिए समझते हैं कैसे एक ऑनलाइन गेमिंग एप से हिंदु एवं गैर मुस्लिम नाबालिगों को मुसलमान बनाने का काम किया जा रहा था।
अब तक चार नाबालिगों की पहचान जो हुए परिवर्तित
पुलिस ने कहा कि चार हिंदू नाबालिगों की पहचान की गई है जिन्हें हिंदू से मुस्लिम बनाया गया। इनमें गाजियाबाद के दो और फरीदाबाद और चंडीगढ़ के एक-एक नाबालिग शामिल हैं जो इस तरीके से परिवर्तित हुए हैं।
गेमिंग ऐप 'फोर्टनाइट' से ऐसे दिया जा रहा था अंजाम
गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त निपुन अग्रवाल ने कहा कि आरोपी शाहनवाज खान, जिसका डिजिटल नाम 'बद्दो' था, 'फोर्टनाइट' गेमिंग एप पर खेल रहे बच्चों को देखता था। जब किशोर खेल हार जाते थे, तो उन्हें जीतने के लिए कुरान की आयतें पढ़ने के लिए कहा जाता था और जब वे जीतते थे, तो उनकी रुचि और विश्वास कुरान में बढ़ जाता था। इसके बाद, वे इस्लाम में परिवर्तित हो जाते थे।
गेमिंग ऐप के चैटिंग प्लेटफॉर्म पर बना रहता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी हमेशा इन गेमिंग ऐप के डिस्कॉर्ड चैटिंग प्लेटफॉर्म पर बच्चों के संपर्क में बने रहते थे। बस उन्हें किसी भी बच्चों के हारने का इंतजार रहता था। जिसमें उन्हें कथित तौर पर जाकिर नाइक और तारिक जमील सहित कट्टरपंथी प्रचारकों के वीडियो दिखाए जाते थे। जांच के दौरान, यह पता चला कि उक्त चैटिंग इंजन में यूरोप के विभिन्न हिस्सों से अन्य बच्चे आते थे। इससे साफ पता चल रहा था कि इसका इंटरनेशनल नेटवर्क फैलाने की कोशिश हो रही थी। ये बच्चे शुरू में ईसाई थे लेकिन बाद में इस्लाम में परिवर्तित हो गए।
पुलिस के शिकंजे में कैसे आया आरोपी
पुलिस को यह जानकारी किशोरों की मोबाइल चैटिंग से मिली जिसमें कई तरह के संदिग्ध बातें लिखी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर बद्दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जुड़े हैं। इनमें खाड़ी के देश भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications