बांग्लादेश में तैनात उच्चायोग, वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवारों की सकुशल हुई वतन वापसी

बांग्लादेश में चल रही उठा-पटक के बीच भारत सरकार ने ढाका में भारतीय उच्‍चायोग और दूतावास में तैनात गैर जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों को भारत वापस बुला लिया है। इसके साथ ही भारत सरकार ने एडवाइजरी भी जारी की है।

हिंसाग्रस्‍त बांग्लादेश के ढाका में फंसे भारतीय उच्चायोग से गैर-जरूरी कर्मचारियों और परिवारों को बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से भारत लाया गया।

भारतीय उच्चायोग के 190 कर्मचारी बांग्लादेश से भारत लौटे हैं। बताया जा रहा है कि ढाका में स्थित भारत के उच्‍चायोग में 30 कर्मचारी अभी बचे हुए हैं और भारतीय उच्चायोग में काम जारी रहेगा। सभी राजनयिक बांग्लादेश में ही हैं और मिशन जारी हैं।

बता दें बांग्लादेश के ढाका में उच्चायोग के अलावा, भारत के चटगांव, राजशाही, खुलना और सिलहट में सहायक उच्चायोग या वाणिज्य दूतावास हैं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में अशांति के कारण शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के तख्‍तापटल के बाद वहां फैली हिंसा के बाद भारत सरकार ने इन कर्मचारियों को भारत वापस लाने का आदेश दिया था।

एयर इंडिया (ai1128) की एक स्‍पेशल उड़ान ढाका में भारतीय उच्चायोग से 190 गैर-जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को वापस ले आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+