रेमडेसिविर दवा के निर्यात पर पूरी तरह से रोक, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र का फैसला
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर और ज्यादा भयानक है। जिस वजह से अब रोजाना 1.5 लाख से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में रेमडेसिविर दवा की किल्लत देखने को मिली, जिस वजह से केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत रेमडेसिविर के निर्यात पर रोक लगा दी गई है।

केंद्र की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रेमेडिसविर इंजेक्शन और रेमेडिसविर एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) का निर्यात पूरी तरह से रोक दिया गया है। बिना केंद्र की इजाजत कोई भी कंपनी दूसरे देश को ये दवा नहीं भेजगी। केंद्र ने साफ कर दिया है कि जब तक देश में कोविड-19 की स्थित में सुधार नहीं आता, तब तक ये आदेश लागू रहेगा। वहीं इसको बनाने वाली सभी कंपनियों को सलाह दी गई है कि वो अपनी वेबसाइट पर स्टॉक और डिस्ट्रीब्यूटर्स की जानकारी दें, ताकी प्रशासनिक टीम कालाबाजारी को रोक सके। आने वाले दिनों में दवा की मांग और बढ़ सकती है, जिस वजह से इसके उत्पादन को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
कब इस्तेमाल होती है रेमडेसिविर?
डॉक्टरों के मुताबिक रेमडेसिविर एक एंटी वायरल ड्रग है। ये तब लगाई जाती है जब सीटी स्कैन में 10% संक्रमण दिख रहा हो, लेकिन ऑक्सीजन सेचुरेशन 94 से कम हो। एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ लोग पॉजिटिव आने के तुरंत बाद रेमडेसिविर ले रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टर भी बिना जरूरत के कई बार मरीजों को इसे लेने की सलाह दे रहे हैं, जिस वजह से इसकी शॉर्टेज हो रही है। वहीं दूसरी ओर दवा की कमी देख कालाबाजारी करने वाले लोग भी सक्रिय हैं और इसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं।
ऑक्सीजन की भी कमी
जिन राज्यों में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं, वहां पर अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में रेमडेसिविर के साथ ही ऑक्सीजन की भी कमी अब होने लगी है। हालांकि मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनियां दिन-रात काम में जुटी हुई हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications