Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किंगफिशर जैसा नहीं होगा एयर इंडिया का हाल- नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू

नई दिल्लीः एयर इंडिया की हालात पर बोलते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार एयर इंडिया को किंगफिशर नहीं बनने देगी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री ने ये बात कही। अशोक गजपति राजू ने कहा कि एयर इंडिया देश की सेवा में लगी रहेगी। अभी एयर इंडिया 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में डूबी है। कुछ लोगों ने आशंका जताई थी कि एयर इंडिया में काम करने वालों की नौकरी जा सकती है।

Government doesn't want Air India to go Kingfisher way, lose jobs: Aviation Minister

नौकरी पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि सरकार नहीं चाहती है कि एयर इंडिया में काम करने वाला कोई भी कर्मचारी अपनी नौकरी गंवाए शराब व्यापारी विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइन का उदारहण देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार एयर इंडिया को किंगफिशर नहीं बनने देगी।

नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू का कहना था कि एयर इंडिया पर करीब 52 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है और वह 2012 में यूपीए सरकार द्वारा दिए गए 30 हजार करोड़ रुपये के बेलआउट पैकेज पर चल रही है।

लोकसभा में राजू ने बोलते हुए कहा कि एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'कोई नहीं चाहता कि कोई बेरोजगार हो जाए। हम नहीं चाहते कि एयर इंडिया का हाल किंगफिशर जैसा हो। हम चाहते हैं कि एयर इंडिया राष्ट्र की सेवा करे, नागरिकों की सेवा करे और ऊंचा उड़े।'

एयरइंडिया की आगे की रणनीति के बारे में राजू ने बताया कि वित्त मंत्री अरुण जेटली के नेतृत्व में एक मंत्री स्तर की समिति एयर इंडिया के विनिवेश पर काम कर रही है और कोई भी सांसद कोई सुझाव देना चाहे तो इस समिति को दे सकता है।

यह भी पढ़ें- पाक की नापाक हरकत से कुलभूषण जाधव पर ICJ में मजबूत हुआ भारत का केस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+