मानसून संसद सत्र से पहले सरकार ने रविवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

मानसून संसद सत्र से पहले सरकार ने रविवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्‍ली, 13 जुलाई: संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 12 अगस्‍त 2022 तक चलेगा। इस सत्र से पहले मोदी सरकार ने रविवार सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारी विभिन्न दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

ansad

शनिवार को सदन के नेताओं की बैठक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुलाई है, जबकि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू रविवार शाम को विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

सूत्रों के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार सुबह सभी दलों की पारंपरिक बैठक बुलाई है ताकि एजेंडे पर चर्चा की जा सके और संसद सत्र के सुचारू संचालन के लिए उनका समर्थन मांगा जा सके. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले जब भी सर्वदलीय बैठक हुई उसमें भी पीएम मोदी शामिल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+