नेहरु विरोधी नहीं है मोदी सरकार, मनाएगी चाचा की 125 वीं जयंती
नई दिल्ली (ब्यूरो)। पहले लग रहा था कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती को लेकर उत्साहित नहीं है,पर लगता है कि यह बात नहीं है। उसने इसके लिए 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि मोदी सरकार इस तरह का कोई संदेश नहीं देना चाहती कि वह नेहरु विरोधी है।

केन्द्र सरकार नेहरु जी की जयंती पर डाक टिकट जारी करने तथा उन पर किताबें प्रकाशित करने योजना बना रही है। देश में 14 नवंबर को हर साल नेहरू जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सूत्रों ने बताया कि केन्द्र सरकार का संस्कृति मंत्रालय नेहरु जी पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना को अंतिम रूप दे रहा है।
तीन मूर्ति का नवीनीकरण
संस्कृति मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, नेहरु जी की 125 वीं जयंती पर तीन मूर्ति का नवीनीकरण और किताबें प्रकाशित करना मुख्य कार्य रहेगा। वे लंबे समय तक तीन मूर्ति में रहे। इस कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया जा चुका है।
कांग्रेस पार्टी पहले ही नेहरू की 125 वीं जयंती पूरे साल मनाने की घोषणा कर चुकी है। उसने इन कार्यक्रमों की कमेटी का प्रमुख दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बनाया है। उसकी तरफ से भी देश भर में इस मौके पर होंगे कार्यक्रम।












Click it and Unblock the Notifications