केंद्र सरकार ने 67 पोर्न वेबसाइट को किया बैन, IT नियमों के उल्लंघन का आरोप
नई दिल्ली, 30 सितंबर। अश्लील सामग्री वाली वेबसाइटों को लेकर दूरसंचार विभाग (DoT) ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की तरफ से इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को अश्लील सामग्री वाली 60 से अधिक वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। दूरसंचार विभाग का यह आदेश दो उच्च न्यायालयों द्वारा जारी किए गए निर्णयों और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियम, 2021 का उल्लंघन करने के बाद आया है।

इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को जारी चार पत्रों में डीओटी ने उन्हें 67 ऐसी वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए कहा है। दरअसल, पुणे की एक अदालत ने अपने आदेश में 63 वेबसाइट और उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने 2018 के अपने फैसले में आईटी मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर 4 वेबसाइट्स को बैन करने के लिए कहा था। कोर्ट की तरफ से सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 3 (2) (बी) के तहत यह आदेश दिया गया था।
इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा लागू आईटी नियम 2021 के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को उनकी तरफ से होस्ट की गई, संग्रहीत या प्रकाशित सामग्री तक पहुंच को हटाने या अक्षम करने के लिए अनिवार्य करता है, जो ऐसे व्यक्ति को पूर्ण या आंशिक नग्नता दिखाता है या किसी भी यौन कृत्य या आचरण में ऐसे व्यक्ति को दिखाता या दर्शाता है।
आपको बता दें कि इससे पहले 2015 में सरकार ने 800 से अधिक अश्लील वेबसाइटों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। इन वेबसाइटों पर सार्वजनिक अश्लीलता फैलाने का आरोप था। ये सभी साइटें सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका का हिस्सा थीं। हालांकि अदालत ने स्पष्ट रूप से प्रतिबंध का आदेश नहीं दिया था। भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को इन साइटों को नीचे ले जाने का आदेश दिया था। वहीं, बाद में सरकार मान गई थी और वेबसाइट्स से प्रतिबंध हटा लिया था। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा था कि सिर्फ चाइल्ड पोर्न को ही रोकने की आवश्यकता है।
इन वेबसाइट को किया गया है बैन
- इंडियनसेक्स डॉट नेट
- 3आरएटी डॉट कॉम
- 4 एचईएन डॉट कॉम
- अफ्रिकन सेक्स वीडियोज डॉट कॉम
- बनाना बन्नी डॉट कॉम
- क्यूट पोर्न डॉट कॉम
- देशीमुर्गा डॉट कॉम
- देशीसेक्स क्लिप डॉट कॉम
- डीएसलेडी डॉट कॉम
- ईरोटिकपरफेक्शन डॉट कॉम
- ईएस पोर्न डॉट कॉम
- गे-पोर्नियम डॉट कॉम
- ग्रेसफुल न्यूड्स डॉट कॉम
- हॉट डेट्स डॉट इन्फो
- एचक्यूलिंक्स डॉट नेट सहित कई वेबसाइट्स को बैन किया गया है।
ये भी पढ़ें- कानपुर: गर्ल्स हॉस्टल में स्वीपर ने बनाया लड़कियों का नहाते हुए अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications