कालेधन के खिलाफ जंग तेज, मोदी सरकार ने बंद किए 2 लाख फर्जी कंपनियों के बैंक खाते
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने कालेधन के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को सभी बैंको को लगभग 2 लाख फर्जी कंपनियों के बैंक खाते बंद करने के आदेश दिए। सरकार ने इस संबंध में इंडियन बैंकिग एसोशिएसन को निर्दश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि राजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की तरफ से देशभर में लगभग 2,09,032 कंपनियों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन इन कंपनियों के बैंक खाते आज भी चालू थे जिसे देखते हुए सरकार ने इन्हें बंद करने का बैंको को आदेश जारी किया। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी।
सरकार ने बताया कि कंपनियों को बंद करने का यह मामला अब नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में हैं। ट्रिब्यूनल से जब तक इ संबंध में कोई आदेश नहीं आ जाता तब तक ये कंपनियां अपने बैंक खातों को ऑपरेट नहीं कर पाएंगी। साथ ही इन कंपनियों के सालाना रिटर्न और फाइनेंशियल स्टेटमेंट पर भी बैंको को नजर रखने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications