क्या दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर बनेंगी दुल्हनिया?

मुंबई, 3 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म 'तूफान' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच फरहान और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। हालांकि इस मामले पर अभी तक सिर्फ एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने फरहान संग अपनी शादी की खबरों पर बात की। बता दें कि फरहान की पहली पत्नी का नाम अधुना भवानी था।

Recommended Video

    क्या दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर बनेंगी दुल्हनिया?
    फरहान अख्तर की शादी

    फरहान अख्तर की शादी

    बता दें कि फरहान अख्तर की पहली शादी साल 2000 में अधुना भवानी के साथ हुई थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। आपसी मतभेदों की वजह से फरहान और अधुना साल 2017 में अलग हो गए, उनके दो बच्चे भी हैं- शाक्या और अकीरा। तलाक के कुछ साल बाद फरहान और शिबानी दांडेकर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। इस बीच उनकी शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    फरहान के साथ ही रहती हैं शिबानी

    फरहान के साथ ही रहती हैं शिबानी

    फरहान अख्तर और खुद के रिलेशनशिप पर पहली भार खुलकर बात करते हुए शिबानी ने एक इंटरव्यू में ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने कहा, ;लॉकडाउन के दौरान फरहान के साथ रहने पर हमें, एक-दूसरे को जानने का मौका मिला। यह वजह है कि हम पहले ज्यादा करीब आ चुके हैं।' शिबानी ने बताया कि हर कोई उनकी और फरहान की शादी को लेकर सवाल करता है, लेकिन उन दोनों के बीच ये सवाल कभी नहीं आया।

    'सोच कर बताऊंगी'

    'सोच कर बताऊंगी'

    शिबानी कहती हैं, 'फरहान संग शादी के सवाल पर मैं सबको यही बोलती हूं कि सोच कर बताऊंगी। हम एक साथ वर्कआउट करते हैं। साथ फिल्में देखते हैं और साथ खाते हैं, एक साथ जमकर एंजॉय करते हैं।' आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर फरहान और शिबानी की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वहीं फरहान की पहली पत्नी अधुना की बात करें तो वह पेशे से एक बड़ी हेयर स्टाइलिस्ट हैं। इन दिनों वह एक्टर डिनो मोरिया के भाई निकोलो के साथ रिलेशनशिप में हैं।

    अपकमिंग प्रोजेक्ट में जुटे फरहान अख्तर

    अपकमिंग प्रोजेक्ट में जुटे फरहान अख्तर

    फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'तूफान' की सक्सेस के बाद अपने आगामी प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। 16 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई तूफान को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल अहम भूमिकाओं में हैं। साथ में सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था।

    यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी को लेकर किया ये खुलासा, शेयर किया ड्रीम वेडिंग प्‍लान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+