श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी को लेकर किया ये खुलासा, शेयर किया ड्रीम वेडिंग प्लान
मुंबई, 2 जुलाई। बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने चंद फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना रही है। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के दम पर जाह्नवी कपूर फैन फॉलोइंग के मामले में फेमस और सीनियर एक्ट्रेसस को कड़ी टक्कर दे रही हैं। जाह्नवी कपूर की प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उनके फैंस उत्सुक रहते हैं। जान्ह्ववी कपूर ने मीडिया में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी शादी को लेकर क्या प्लानिंग हैं।

जाह्नवी ने सात फेरों तक की प्लालिंग कर रखी है
अब तक 4 फिल्मों के जरिए फैंस की चहेती बनी जाह्नवी कपूर अपने कई भावी प्रोजेक्ट्स पर कन्सन्ट्रेट कर रही हैं इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी संजीदा हैं। जाह्नवी अपनी शादी की भी पूरी प्लानिंग भी कर चुकी हैं। उन्होंने मीडिया से अपनी शादी को लेकर प्लानिंग शेयर की है। श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी ने अपनी बैचलर पार्टी से लेकर शादी के मंडप में सात फेरों तक की प्लालिंग कर रखी है।
Recommended Video

जान्हवी सिंपल और खूबसूरत करना चाहती हैं
फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेता श्रीदेवी की बेटी जान्हवी एक सिंपल और खूबसूरत करना चाहती हैं। जाह्नवी का मन है कि उनकी शादी कें फंग्शन ज्यादा दिनों तक ना चले, बस दो दिनों में ही सारे प्रोग्राम निपट जाएं।

इस जगह पर शादी करना चाहती हैं जान्हवी
जाह्नवी ने पीकॉक मैग्जीन से बातचीत में अपने वेडिंग प्लान्स के बारे में बताया कि वो चाहती हैं उनकी बैचलेट पार्टी क्रैपी में याच में हो और मेंहदी और संगीत कार्यक्रम मयलापुर में उनकी मां और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के पैतृक घर में हो। जान्हवी ने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनकी शादी तिरुपति में हो।

शादी में ऐसी सजावट करवाना चाहती हैं जान्हवी
जान्हवी ने यह भी बताया कि वह एक रिसेप्शन के लिए बहुत उत्सुक नहीं है। बोली- "क्या रिसेप्शन जरूरी है? नहीं ना? नहीं ना तो छोड़िये रिसेप्शन को।"श्रीदेवी की बेटी जान्हवी ने 2018 की धड़क में अभिनय की शुरुआत की। शादी में सजावट कैसी हो इसको लेकर जाह्नवी ने कहा 'शादी का डेकोरेशन सिंपल लेकिन ट्रेडिशनल होना चाहिए। जिसमें मोगरा और मोमबत्ती से सजावट होनी चाहिए, शादी 2 दिनों में पूरी हो जाए बस।

डेट पर इस ड्रेस में जाएंगी जान्हवी
मैगज़ीन के लिए किए गए इस वीडियो में जान्हवी ने बताया कि उन्होंने अपना पहला वेतन चेक किस पर खर्च किया। जाह्नवी ने कहा, मुझे नहीं याद कि मुझे लगता है कि मैंने कहीं यात्रा करने के लिए अपने टिकट खरीदे थे, मुझे लगता है कि लंदन ... नहीं तो न्यूयॉर्क।" जान्हवी ने यह भी खुलासा किया कि उनकी डेट की रात की ड्रेस फिटेड ब्लैक ड्रेस होगी।

जान्हवी कपूर की बॉलीवुड फिल्में
जाह्नवी पहली बार फिल्म धड़क में दिखाई दी जिसमें ईशान खट्टर उनके सह-कलाकार थे और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित थी। जान्हवी ने नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी घोस्ट स्टोरीज़ में जोया अख्तर की लघु फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। 2020 में वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में दिखाई दीं, और इस साल की शुरुआत में, आनंद एल राय द्वारा निर्मित गुड लक जेरी का फिल्मांकन पूरा किया। उसके पास पाइपलाइन में दोस्ताना 2 फिल्म भी है।












Click it and Unblock the Notifications