Monsoon Updates: 'देर आए, दुरुस्त आए', पूरा देश मानसून के आगोश में, अब जमकर बरसेंगे बादल
Monsoon updates in Hindi: साउथ वेस्ट मानसून ने इस बार आठ दिन लेट से केरल में प्रवेश किया था, जिसकी वजह से इसकी एंट्री कई राज्यों में काफी लेट हुई थी जिससे दिल्ली समेत कई राज्यों को जून के मध्य में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था लेकिन बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लोगों को राहत मिलती रही लेकिन अब मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है, उसका कहना है कि भले ही मानसून ने आने में देरी की लेकिन इसने तेजी से रफ्तार पकड़ी और अब इसने पूरे देश को कवर कर लिया है, वो भी नार्मल दिनों से 6 दिन पहले।

आम तौर पर मानसून आठ जुलाई तक पूरे भारत को कवर करता था लेकिन इस बार इसने जल्दी ये काम कर लिया है। विभाग ने कहा कि मानसून की देरी और धीमी चाल की वजह से जून में सामान्य से कम बारिश हुई लेकिन जुलाई में इसकी भरपाई हो जाएगी। उसका कहना है कि यूपी और बिहार को छोड़कर पूरे जुलाई मानसून सामान्य रहेगा और सभी राज्यों में झमाझम बारिश होगी।
मानसून पर अलनीनो इफेक्ट भी था
आईएमडी ने उम्मीद जताई है कि जुलाई के महीने में एलपीए का 94 से 106 प्रतिशत के आस-पास रहने का अनुमान है। जून में मानसून पर अलनीनो इफेक्ट भी था, ये भी एक कारण था बरसात के कम होने का लेकिन जुलाई में हालात ऐसे नहीं रहेंगे और काफी बारिश होने की उम्मीद दिख रही है।
25 सालों में 13 बार ऐसा हुआ है...
अगर पूराने रिकॉर्ड की बाद करे तो पिछले 25 सालों में 13 बार ऐसा हुआ है जब मानसून ने तय तारीख से पहले पूरे देश को कवर कर लिया था। केवल साल 2013 में ऐसा हुआ था जब मानसून ने जून में पूरे देश को कवर कर लिया था लेकिन वो आपदा का साल था, जब केदारनाथ में काफी तबाही मची थी।
कृषि पर प्रभाव
भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहां की फसलें बारिश से प्रभावित होती हैं। इस बार मानसून की देरी और सुस्ती की वजह से खरीब की फसलों की बुआई पर जून के पहले हफ्ते में प्रभाव पड़ा था लेकिन जैसे ही इसने रफ्तार पकड़ी जून में बुआई का काम तेजी से हुआ है। फिलहाल मौसम विभाग के इस अपडेट के बाद निश्चित रूप से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आएगी।
आज यहां होगी बारिश
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल, गुजरात और उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं साउथ में भी आज बरसात होगी और इसी वजह से कर्नाटक, केरल , तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं बाढ़ से परेशान असम में आज भी रेड अलर्ट घोषित है।












Click it and Unblock the Notifications