Good News: IAS अतहर बने पिता, दूसरी बेगम ने दिया पहली संतान को जन्म, गजब है दोनों की प्रेम कहानी
IAS Athar Aamir Khan and Dr. Mehreen Qazi become parents: जम्मू कश्मीर में कुलगाम के कलेक्टर IAS अतहर अमीर खान के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है, उनका फैमिली प्रमोशन हो गया है, वो अब पापा बन गए हैं।
जी हां, उनकी खूबसूरत बेगम डॉ.महरीन काजी ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। अतहर आमिर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में बच्चे की नन्ही उंगली दिख रही है।

खुदा ने हमें एक बेटे से नवाजा है- IAS अतहर अमीर खान
उन्होंने कैप्शन लिखा है कि 'खुदा ने हमें एक बेटे से नवाजा है। हम आपकी शुभकामनाओं और आर्शीवाद के लिए आपके आभारी हैं।' अतहर ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर की, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लोग दिल खोलकर उनके बच्चे को आशीष दे रहे हैं।
अतहर और महरीन की ये पहली संतान
आपको बता दें कि अतहर और उनकी पत्नी महरीन काजी की ये पहली संतान हैं, दोनों ने साल 2022 में शादी की थी, दोनों ही मियां-बीवी सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। आपको बता दें कि महरीन आईएएस अतहर की दूसरी पत्नी हैं और पेशे से डॉक्टर हैं और मूलरूप से कश्मीर की ही रहने वाली हैं।
खूबसूरती की मल्लिका महरीन काजी पेशे से डॉक्टर हैं
बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका महरीन काजी, डॉ होने के साथ-साथ, इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर भी हैं, उनके और अतहर के बच्चे का उनके फॉलोअर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अक्सर जब ये कपल अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता था तो लोग उनसे सीधे प्रश्न करते थे कि जनाब आपलोग गुड न्यूज कब दे रहे हैं? आज उन सभी फॉलोअर्स का इंतजार खत्म हो गया है।
अतहर 2015 बैच के आईएएस हैं, टीना डाबी थीं पहली पत्नी
गौरतलब है कि अतहर साल 2015 बैच के आईएएस हैं। इन्हें आल इंडिया के दूसरी रैंक मिली थी। महरीन काजी से पहले अतहर ने UPSC टॉपर रह चुकीं और IAS टीना डाबी से शादी की थी।
तलाक के बाद टीना डाबी ने भी दूसरी शादी कर ली
दोनों को ट्रेनिंग के दौरान प्यार हुआ था और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी लेकिन ये शादी लंबी चली नहीं और दोनों का तलाक हो गया, आज भी दोनों के अलग होने की वजह किसी को पता नहीं है। फिलहाल टीना डाबी भी दूसरी शादी करके जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं तो वहीं अतहर भी महरीन के साथ बहुत खुश हैं।
कुलगाम जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट हैं अतहर
मालूम हो कि कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले अतहर आमिर खान इसी साल के जनवरी में कुलगाम जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किए गए थे। इससे पहले वो श्रीनगर में आयुक्त SMC और CEO स्मार्ट सिटी थे। अतहर और महरीन अपने लुक्स, स्टाइल और बातों के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, दोनों सोशल मीडिया के सेलिब्रेटी कपल कहे जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications