झमाझम बारिश से इस बार सराबोर होंगे देश के 27 राज्य
नई दिल्ली। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह साल काफी अच्छा होने वाला है। देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से 27 में इस बार अच्छी बारिश के संकेत हैं जबकि सिर्फ एक राज्य में कम बारिश होगी।
सतना, रीवा में बाढ़ का कहर जारी, सेना बुलायी गई

देश में इस बार ज्यादातर राज्यों में उम्मीद से ज्यादा बारिश या अपेक्षाकृत बेहतर बारिश की आशंका है जबकि सिर्फ मणिपुर ही ऐसा राज्य हैं जहा बारिश कम होगी। जल मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के लिहाज से मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश गोवा में सामान्य से अधिक बारिश होगी। इन जगहों पर 20 प्रतिशत या उससे अधिक बारिश होगी।
वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में जिस तरह से पिछले दो साल में यूपी सहित कई राज्यों में सूखे जैसे हालात हो गये थे उनके लिए ये काफी अच्छे संकेत हैं।
THIS is the most important news right now. Out of 36 states & UTs, normal or excess monsoon in 27, scanty in just 1. pic.twitter.com/myNkT3bY05
— Akhilesh Mishra (@amishra77) 9 July 2016












Click it and Unblock the Notifications