साधु कम प्‍लेब्‍वॉय जैसे दिखने वाले महोदय का नाम है 'गोल्‍डेन बाबा', पहनते हैं ढ़ाई करोड़ की शर्ट

Golden Baba
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दो सुंदर यूरोपियन शिष्‍यों के गले में हाथ डाले हुए जिन महोदय को आप उपर फोटो में देख रहे हैं उनका असली नाम बिट्टू भगत है। बिट्टू भगत सोने के इतने शौकिन हैं कि लोगों ने इन्‍हें नया नाम दिया है ''गोल्‍डेन बाबा''। साधु की तरह जिंदगी जीने का दावा करने वाला यह बाबा अपने फोलोवर्स को सादगी से जिंदगी जीने के प्रवचन देते हैं, लेकिन खुद को करोड़ो रूपए के सोने के कपड़ों और गहनों से ढ़ककर रखते हैं। गोल्‍डेन बाबा के बारे में आपको बताएं तो ये सबसे पहले पिछली साल कुंभ के मेले में नजर आए थ।

गोल्‍डेन बाबा ने गले और हाथों में सोने के गहनों और कपड़ों से अपने आपको लदपद कर रखा था। वे सांसारिक जिंदगी से मुक्त जीवन जीने के प्रवचन देने वाले साधु कम अधेड़ उम्र के प्लेबॉय की तरह दिख रहे थे। उस समय कुछ न्‍यूज चैनलों ने ये खबर चलाई थी कि गोल्‍डेन बाबा दान में रुपया नहीं बल्कि सोना लेता है। एक आम टेलर से गोल्डन बाबा बने करोड़ो डॉलर के मालिक बिट्टू भगत अब मर्सिडीज, बीएमडब्लूय और कई महंगी कारों के बेड़े में चलते हैं।

बाबा ने कुंभ मेले में अपनी सफाई में कहा था कि यह मेरा उपदेश देने का तरीका है, लोग मेरा सोना देखने आते हैं। सोने के धागों के बने कपड़े पहनने वाले गोल्डेन बाबा ने टैक्स के रूप में एक भी रूपए नहीं देने पर कहा था कि यह सोना मेरा नहीं, भगवान का है। उन्होंने कहा था कि एक बार टैक्स अधिकारी उनके पास आ जाएंगे तो वे भगवान के रास्ते पर चलकर लालच करना छोड़ देंगे। कुंभ के मेले में सामने आई इनकी फोटोग्राफ्स से साफ होता है कि इनके फोलोवर्स यूरोपियन देशों के ज्यादा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+