'उनके अपराधों का करूंगी खुलासा', सोना तस्करी की आरोपी स्वप्ना सुरेश ने विधायक केटी जलील को दी चुनौती

ई दिल्ली, 13 जून। केरल सोना तस्करी मामले में आरोप लगाने के बाद स्वप्ना सुरेश पर चौतरफा हमला हो रहा है। इस बीच मीडिया के सामने बातचीत करते हुए स्वप्ना रो पड़ीं। उन्होंने कहा, मुझ पर इस तरह के हमले क्यों किए जा रहे हैं? मेरे आस पड़ोस के लोगों को चोट मत पहुंचाओ। मुझे प्लीज यहीं मार दो, जिससे कहानी खत्म हो जाए।

Swapna Suresh.jpg

केरल सोना तस्करी मामले में आरोपों का सामना कर रहीं स्वप्ना सुरेश की मुसीबतें कम नहीं हो रहीं। सीएम पी. विजयन पर कैश लेने का आरोप लगाने के बाद स्वप्ना पर चौतरफा हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझ पर इस तरह के हमले क्यों किए जा रहे हैं? मेरे आसपास के लोगों को चोट मत पहुंचाओ। मुझे प्लीज यहीं मार दो, जिससे कहानी खत्म हो जाए। सपना ने आगे कहा ये एक साजिश थी। क्योंकि मेरे खिलाफ मामला एक साजिश है।

धारा 164 सीआरपीसी बयान को लेकर सपना सुरेश ने कहा कि उन्होंने केटी जलील का भी नाम लिया है। उनका मकसद किसी को बदनाम करना नहीं हैं और न ही इसमें कोई साजिश है। माननीय न्यायालय के समक्ष केवल तथ्य प्रस्तुत किए हैं। जबकि साजिश तो केजी जलील कर रहे हैं। सपना ने कहा कि वो सिर्फ केटी जलील के अपराधों को ही उजागर करने जा रही हैं। कोर्ट न्याय करेगा। उन्होंंने आगे कहा कि उनके नाम पहले से ही बहुत से केस हैं। अब उन्हें ऐसे आरोपों की कोई परवाह नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+