Gold Rate: महालया के दिन किस रेट पर बिक रहा है सोना? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Rate Today (21 September 2025): नवरात्रि से पहले आज रविवार को महालया अमावस्या है। महालया के दिन सोने और चांदी के दामों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। 21 सितंबर 2025 को देशभर में सोने के दाम लगभग फ्लैट रहे हैं। देश के लगभग सभी शहरों में 22 कैरेट गोल्ड एक लाख दो हजार से लेकर एक लाख तीन हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड एक लाख 12 हजार रुपये के आसपास है।
दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,02,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,12,300 रुपये रही। इसी तरह आर्थिक राजधानी मुंबई में भी रेट लगभग दिल्ली के समान ही रहे, जहां 22 कैरेट सोना 1,02,827 रुपये और 24 कैरेट 1,12,177 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है।

🟡 Silver Price In India Today (21 september 2025): चांदी ने भी तेजी दिखाई और आज प्रति किलो 1,35,000 रुपये पर पहुंच गई है। चेन्नई में 1 किलो चांदी ₹1,45,000 किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 1,35,000 रुपये है।
Gold Rate In India: प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम पर)
🔹 दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,02,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,12,300 रुपये रही।
🔹 मुंबई में भी रेट लगभग दिल्ली के समान ही रहे, जहां 22 कैरेट सोना 1,02,827 रुपये और 24 कैरेट 1,12,177 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है।
🔹 कोलकाता में भी सोने की चमक बरकरार है। यहां 22 कैरेट सोना 1,02,825 रुपये और 24 कैरेट 1,12,175 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
🔹 चेन्नई में भाव थोड़ा ज्यादा रहा। यहां 22 कैरेट सोना 1,02,921 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,12,281 रुपये दर्ज किया गया।
🔹 बेंगलुरु भी इस लिस्ट में पीछे नहीं है, जहां 22 कैरेट सोना 1,02,815 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,12,165 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब रहा।
🔹 पुणे में सोने का भाव मामूली बढ़त के साथ 22 कैरेट में 1,02,833 रुपये और 24 कैरेट में 1,12,183 रुपये पर बना रहा।
🔹 जयपुर और हैदराबाद में भी कीमतें लगभग एक जैसी ही रहीं। यहां 22 कैरेट सोना करीब 1,02,900 से 1,03,000 रुपये के बीच और 24 कैरेट सोना 1,12,300 से 1,12,400 रुपये तक कारोबार करता दिखा।
🔹 गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने का रेट 1,02,950 रुपये और 24 कैरेट का रेट 1,12,300 रुपये रहा।
🔹 लखनऊ में 22 कैरेट सोना करीब 1,02,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,12,300 रुपये तक पहुंच गया।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
सोने की कीमतों में यह तेजी अचानक नहीं आई है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और सोने की कीमतों में उछाल का सीधा असर भारत के रेट्स पर पड़ रहा है। इसके साथ ही दिवाली और दशहरा जैसे बड़े त्योहार नज़दीक हैं, जिससे मांग में तेजी आई है और भाव बढ़ गए हैं। इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर ज्वैलर्स के मेकिंग चार्ज और टैक्स भी अलग-अलग शहरों में कीमतों को थोड़ा ऊपर-नीचे करते हैं।
कुल मिलाकर, 21 सितंबर को देश के 10 बड़े शहरों में सोना 1 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है। अगर आप त्योहार या निवेश के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल बाजार पर नज़र बनाए रखना ही बेहतर होगा, क्योंकि आने वाले दिनों में इसमें और उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications