राज्यों को 20 करोड़ वैक्सीन मुफ्त मिली, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी- बताया अभी कितनी डोज उपलब्ध
नई दिल्ली, 16 मई। भारत सरकार ने अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना वायरस वैक्सीन की डोज मुफ्त उपलब्ध कराई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 1.84 वैक्सीन की डोज उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया है कि करीब 51 अतिरिक्त डोज अगले तीन दिन के अंदर उपलब्ध करा दी जाएंगी।

कई राज्यों में डोज से ज्यादा टीके लगने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कई राज्यों में आपूर्ति किए गए टीके की तुलना में अधिक खपत (नुकसान हुई डोज के साथ) दिखा रहे हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने सशस्त्र बलों को दिए गए टीके का मिलान नहीं किया है।
यूपी के पास सबसे ज्यादा डोज
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 मई तक 18,59,913 डोज के साथ उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा डोज उपलब्ध थी। इसके बाद तमिलनाडु का नंबर है जिसके पास 14,12,950 डोज उपलब्ध थी। इसके बाद गुजरात (11,96,377), आंध्र प्रदेश (11,55,424) और मध्य प्रदेश (9,86,250) का नंबर है।
वहीं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने वैक्सीन को लेकर राजनीति न करने की अपील की है। वैक्सीन को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा "केंद्र पूरा सहयोग कर रहा है। साल के अंत तक 216 करोड़ वैक्सीन बनाकर दे दी जाएगी। हर महीने का चार्ट दिया है कि किस महीनें में कितनी वैक्सीन उपलब्ध होगी।"












Click it and Unblock the Notifications