रजनीकांत ने सिर झुकाकर दी 'अम्मा' को भावभीनी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
तमिल फिल्मों के सुपर स्टार और बेहद लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत ने तमिलनाडु की दिवंगत सीएम जे जयललिता को चेन्नई के राजाजी हॉल में पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
चेन्नई। तमिलनाडु की सीएम जयललिता अब हमारे बीच में नहीं है, सोमवार रात को उन्होंने अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके चाहने वालों को अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि उनकी अम्मा अब इस दुनिया में नहीं है।
'अम्मा' के जाने से तमिलनाडु समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है, हर किसी की आगे नम हैं और दिल रो रहा है। अब से थोड़ी देर पहले तमिल फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत ने तमिलनाडु की दिवंगत सीएम जे जयललिता को चेन्नई के राजाजी हॉल में पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि अम्मा का पार्थिव शरीर उनके समर्थकों के अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई के राजाजी हॉल में रखा हुआ है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को आप भी श्रद्धांजलि दीजिए...यहां क्लिक करें >https://goo.gl/rJDWbC
रजनीकांत ने जयललिता के पार्थिव शरीर के आगे सिर झुकाया, इसके बाद वे काफी देर तक वहां मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा था कि सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि देश ने भी एक बहादुर बेटी को खोया है।
देखें वीडियो...













Click it and Unblock the Notifications