गर्मी से हुआ परेशान तो सूरज के खिलाफ दर्ज करवा दी केस, पुलिस हैरान
नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्से गर्मी से बेहाल है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की जाना मुहाल कर रखा है। हालात ऐसे है कि पारा 50 को पार करने के करीब पहुंच गया है। इतना ही नहीं गर्मी से बेहाल शख्स ने तो सूरज देवता के खिलाफ की केस दर्ज करवा दी।

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रहने वाले शिवपाल सिंह ने बढ़ती गर्मी से परेशान होकर सूरज के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। शिवपाल के मुताबिक गर्मी की वजह सूर्य देव है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। शिवपाल ने पुलिस के नाम सोशल मीडिया में आवेदन भेजा है। अपने आवेदन में उसने आरोप लगाया कि सूरत की वजह से तेज गर्मी है , जिसकी वजह से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है और इसके जिम्मेदार सूर्य देवता है। अपने आवेदन में शिवपाल ने आग्रह किया गया है कि भारतीय संविधान धारा के तहत पुलिस सूर्य देव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।
वहीं इस शिकायत से पुलिस हैरान है। शाजापुर कोतवाली में अब से पहले ऐसा कोई लिखित आवेदन नहीं पहुंचा है। उनके पास ये शिकायत फेसबुक और वॉट्सऐप के जरिए पहुंचा है। अब तक पुलिस इसका पता नहीं कर पाई है कि शिकायतकर्ता शिवपाल कौन है। पुलिस का कहना है कि उन्हें लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि इस तरह का कोई मामला नहीं बनता है। ये प्रकृति है, जिसपर किसी का जोर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications