Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोवा कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस से आए 3 विधायकों समेत 4 ने ली मंत्री पद की शपथ

पणजी। 10 कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले 10 विधायकों में से तीन को शनिवार को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। पूर्व डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने भी शपथ ग्रहण किया। विपक्ष के नेता रहे चंद्रकांत कावलेकर को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

गोवा में चार मंत्रियों को कैबिनेट में मिली जगह

गोवा में चार मंत्रियों को कैबिनेट में मिली जगह

इसके अलावा जेनिफर मोनसेराट और फिलिप नेरी रॉड्रिक्स को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। डिप्टी सीएम माइकल लोबो को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसके पहले, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट में फेरबदल से पहले चार मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया। इनमें गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इस संबंध में दोपहर में अधिसूचना जारी की गई।

चार मंत्रियों को सीएम ने हटाया था

चार मंत्रियों को सीएम ने हटाया था

इस अधिसूचना के अनुसार, चार मंत्रियों- उप मुख्यमंत्रियों विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री मंत्री विनोद पालेकर, ग्रामीण विकास मंत्री जयेश सलगांवकर और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। इन मंत्रियों के स्थान पर माइकल लोबो और कांग्रेस से भाजपा में आने वाले 10 में से तीन विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया। राजभवन में शनिवार दोपहर 3 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

10 विधायक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे

10 विधायक कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे

एक दिन पहले ही गोवा के दस विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए हैं। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में भाजपा के अब 27 विधायक हो गए हैं। पहले भाजपा के 17 विधायक थे और वो सहयोगियों के सहारे सरकार चला रही थी। अब विधानसभा में भाजपा के 27, कांग्रेस के 5, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3, मगो पार्टी का 1, निर्दलीय 3 और राष्ट्रवादी कांग्रेस का 1 विधायक है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+