गोवा: गेस्ट हाउस में जबरन कराई जा रही थी जिस्मफरोशी, चंगुल से निकाली गईं दो लड़कियां

गोवा में समुद्र किनारे बसे अंजुना गांव में पुलिस ने एक बड़े वेश्यावृत्ति रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।

नई दिल्ली। गोवा में समुद्र किनारे बसे अंजुना गांव में पुलिस ने एक बड़े वेश्यावृत्ति रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना पर गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को अंजुना के एक गेस्ट हाउस में छापा मारा और वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो लड़कियों को भी बचाया है। इस गेस्ट हाउस में महिलाओं से जबरन वेश्यावृत्ति का धंधा कराया जा रहा था।

जबरन कराया जाता था गंदा काम

जबरन कराया जाता था गंदा काम

गोवा पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि इस गांव के एक गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति का धंधा कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और क्राइम ब्रांच की एक टीम ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो लड़कियों को बचाया है, जिनसे जबरन ये गंदा काम कराया जा रहा था। वहीं, जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है और इसके मालिक का पता लगा रही है।

वेश्यावृत्ति में दो मॉडल गिरफ्तार

वेश्यावृत्ति में दो मॉडल गिरफ्तार

आपको बता दें कि इससे पहले 12 जून को महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भायंदर इलाके में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने मौके से दो पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें दो मॉडल भी शामिल थीं। इसके अलावा पुलिस ने सैलून से दो महिलाओं को भी छुड़ाया। पुलिस का कहना है इस मामले में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

सैलून के अंदर से चलता था धंधा

सैलून के अंदर से चलता था धंधा

पुलिस को पता चला था कि यहां एक महिला सैलून के अंदर से वेश्यावृत्ति का रैकेट चलाती है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर मीरा रोड स्थित इस सैलून पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कर्नाटक और बिहार की एक-एक मॉडल समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+