पूर्व कांग्रेस सांसद शांताराम नाइक का निधन, शनिवार की सुबह ली अंतिम सांस
नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व सांसद शांताराम नाइक का शनिवार की सुबह निधन हो गया। शांताराम के करीबियों का कहना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया। शांताराम को गोवा में कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे। पिछले साल कांग्रेस ने शांताराम नाइक को गोवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था।

पिछले साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, इसके बाद भी सत्ता से दूर रही। इसके बाद कांग्रेस के कई विधायकों ने उस वक्त के गोवा कांग्रेस अध्यक्ष फलेरियो के खिलाफ कई विधायकों ने बगावती तेवर अपनाए थे।
पूर्व सांसद शांताराम नाइक की मौत पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दुख जताया है।
इन सभी विधायकों को एकजुट रखने में शांतारा नाइक ने बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके बाद शांताराम नाइक को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने लिखी गलत स्पेलिंग, अमिताभ बच्चन ने किया सुधार












Click it and Unblock the Notifications